जानिए क्या है पवन सिंह के चुनावी कार्यक्रम का सिड्यूल
यात्रा के प्रथम दिन 23 अप्रैल को वह आरा से सुबह 6.00 बजे प्रस्थान करेंगे। इसके बाद रोड शो की शुरुआत दनवार से सुबह 7:00 बजे होगी। इस दौरान 7:30 बजे तक समर्थकों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद रोड शो करते वह 7.40 बजे कछवा पहुंचेंगे, जहां 8:00 बजे कार्यकर्ता संवाद होगा। इसके बाद नासरीगंज में 8:25 से 8:55 तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, गोड़ारी में 9:15 से 09:35 तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, काराकाट में 09:50 से 10:20 तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, बिक्रमगंज में 10:30 से 11:15 तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, नोखा में 11:45 से अपराह्न 12:15 तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, राजपुर में 12:40 से 01:00 बजे तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, अकोढी गोला में 01:25 से 01:45 तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, डेहरी ऑन सोन में 02:05 से 03:05 तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, बारुण में 03:18 से 03:33 बजे तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, नबीनगर में संध्या 04:30 से 06:30 तक रोड शो एवं विशाल जनसभा होगी। इस दिन वें नबीनगर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 24 अप्रैल को नबीनगर से ही सुबह 7.30 बजे प्रस्थान करेंगे और जन आर्शीवाद यात्रा करते हुए सुबह 9.00 बजे ओबरा पहुंचकर 9:30 बजे तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद करेंगे। इसके बाद दाउदनगर में 10:10 से 11:10 बजे तक रोड शो एवं लघु जनसभा करेंगे।
पवन सिंह के साथ सेल्फी लेते लोग।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
चुनाव प्रचार के लिए गुनगुनाया अपना बनाया गाना
देव का इलाका पवन सिंह का चुनाव क्षेत्र नहीं है। यह क्षेत्र औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में है। इसके बावजूद समर्थकों और चाहने वालों के डिमांड पर उन्होंने चुनाव के लिए खासकर स्वरचित गाना-" सुना ए बड़की माई, सुना ए बड़का भाई, काकी-चाची- दादी बानी बात रखिहा ई याद, या, आइल काराकाट तोहर पहनवा, मांगेला घुमी घुमी आर्शीवाद" गुनगुनाया। इस मौके पर पवन सिंह को देखने हजारों लोग देव में उमड़ पड़े। सभी पवन की एक झलक देखने को लालायित दिखे। जो नजदीक पहुंच गये उन्होंने सेल्फी भी खिंचवाई। सेल्फी खिंचवाने की भी होड़ मची रही। इस दौरान देव के कटैया निवासी इलाके के मशहूर गायक प्रवीण सिंह, सहयोगी सुमन सिंह, पवन के मैनेजर दीपक सिंह, रितिक सिंह, नवीन सिंह, सौरभ सिंह भी पवन सिंह के साथ रहे।