फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha : बिहार में एनडीए के सीट बंटवारे की घोषणा कल, घटक दलों से बातचीत पूरी; मंत्रिमंडल पर भी बोले सम्राट

Thu, 14 Mar 2024 05:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Election 2024 : बिहार की 40 सीटों में कितनी और किन सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के किस दल के प्रत्याशी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, यह शुक्रवार को पता चल जाएगा। इसकी औपचारिक घोषणा कल होगी। भूतपूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से भेंट के बाद नेताओं ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
जीतन राम मांझी और सम्राट चौधरी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अचानक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए। दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। इसके बाद यह बात सामने आई कि बिहार की 40 सीटों में कितनी और किन सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के किस दल के प्रत्याशी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, यह शुक्रवार को पता चल जाएगा। मुलाकात के बाद जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन मीडिया के सामने आए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमलोग बिना किसी शर्त के एनडीए के साथ हैं। हमलोग सम्मान के साथ एनडीए में हैं। और बिहार में 40 के 40 सीट पर एनडीए की जीत होगी। सीट शेयरिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि शुक्रवार तक इसके बारे में पता चल जाएगा। 

विज्ञापन




कार्यकर्ता चाहते हैं कि गया लोकसभा सीट मिले
संतोष कुमार सुमन ने कहा कि एनडीए घटक के नेता जीतन राम मांझी से मिलने के लिए सम्राट चौधरी आए थे। आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। कहीं कोई नाराजगी नहीं है। जीतन राम मांझी जी का 40 साल से राजनीति में हैं। सब लोग मिलने आते हैं। जब से हमलोग एनडीए के साथ हैं तब से नित्यानंद राय और अन्य वरीय नेता आते रहे हैं। इसका कहीं कोई मतलब नहीं निकाला जाए। हमलोग पहले से कहते आ रहे हैं कि हमलोग एनडीए के साथ हैं। क्या होगा नहीं होगा यह मायने नहीं रखता है। हमलोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सारा कुछ छोड़ दिया है। इतना विश्वास दिलाते हैं सम्मान हमलोगों का रखा जाएगा। हमलोग 40 के 40 सीट पर जीतने जा रहे हैं। गया हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा का कार्य क्षेत्र है। पार्टी की शुरुआत यहीं से हुई थी। कार्यकर्ता चाहते हैं कि गया लोकसभा सीट हमारी पार्टी को मिले। वहीं उन्होंने दावा ठोक कर कहा कि पूर्व से ही गया लोकसभा सीट पर तैयारी चल रही है और आज भी जारी है।

 कैबिनेट विस्तार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अधिकार
सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 की 40 सीट जीतने के लिए जो रूपरेखा बन रहा है, हमलोग उसकी तैयारी कर रहे हैं। जीतन राम मांझी जी का सबदिन सहयोग रहा है। इतना ही काफी है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सम्राट ने कहा कि कैबिनेट विस्तार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अधिकार है। यह सब उनको तय करने दीजिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें