Bihar News: बांका के चान्दन थाना क्षेत्र के गोनोबारी यादव लाइन होटल के ठीक सामने लगभग 100 मीटर की दूरी पर बने तालाब में चान्दन पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है। मौके पर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर थानाध्यक्ष को शराब माफियाओं पर नकेल कसने की बात कही।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिहार में शराब बंदी है, लेकिन दारू खुलेआम बिक रही है। पुलिस प्रशासन भी लगातार शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं, धंधेबाज फिर भी बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला चान्दन के गोनोबारी का सामने आया है, जहां 100 मीटर की दूरी पर बने तालाब में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है।
विज्ञापन
लगातार छापामारी जारी
चान्दन प्रभारी थाना अध्यक्ष विष्णु देव कुमार ने बताया की पांच दिन पहले तालाब के बगल से चार बोरा विदेशी शराब बरामद की गई थी। उसी के शक होने पर आज तालाब में खोजबीन शुरू की गई तो भारी मात्रा में तलब से शराब बरामद हुआ। मौके पर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर थानाध्यक्ष को शराब माफियाओं पर नकेल कसने की बात कही। उन्होंने कहा बांका पुलिस शराब तस्करी के विरुद्ध लगातार छापेमारी कर रही है और तस्करों की गिरफ्तारी भी हो रही है और लगातार छापेमारी चलता रहेगा।