Bihar : आपराधिक घटना के बाद सीमा विवाद को लेकर पुलिस अक्सर
लड़ जाती है कि घटनास्थल मेरे क्षेत्र में नहीं आता है। आज 112 की पुलिस और रेल पुलिस में सड़क पर भिड़ंत हो गई। उनका कहना था कि यह शराब की खेप मेरे क्षेत्र से होकर आया है, इसलिए मामला मेरा है।
बिहार में बीच सड़क पर रेल पुलिस और जिला पुलिस आपस में भीड़ गये। पहले कुछ देर तक लोगों को समझ में नहीं आया कि यह लड़ाई किस वजह से हो रही है इसलिए लोग तबतक इस लड़ाई का मजा लेते रहे और वीडियो बनाते रहे। जब मामला समझ में आया तब लोग हैरान हो गये।
विज्ञापन
पुलिस का यह दावा अजीब
घटना समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शराब माफिया ट्रेन से शराब की खेप ले जा रहा था। आउटर पर ट्रेन के रुकते ही शराब कारोबारी ट्रेन से शराब उतारा और फिर तेजी से रेलवे क्षेत्र को पारकर सड़क पर आ गया। सड़क पर आते ही कारोबारी को पटोरी थाने की 112 कि पुलिस ने पकड़ लिया। तब तक इस बात कि जानकारी रेल पुलिस को लग गई। सूचना मिलते ही रेल पुलिस सड़क पर आ गई और उस शराब को जब्त करने के लिए दोनों उस आर अपना अधिकार जताने लगे। जीआरपी का कहना था कि यह मेरे क्षेत्र का मामला था, आप शराब पकड़ने वाले कौन। जबकि 112 पुलिस का कहना था यह सिविल क्षेत्र का मामला है और यह क्षेत्र आपका नहीं है, इसलिए यह मामला भी आपका नहीं है। इसी बात को लेकर जीआरपी और 112 की पुलिस आपस में भिड़ गई। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। कुछ रेल पुलिस सादी वर्दी में भी थी। बीच सड़क पर हुए मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो रविवार सुबह की बताई गई है। उधर, वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद पटोरी डीएसपी बी के मेधावी ने पूरे मामले की जांच करने की बात कही है।
डीएसपी ने क्या कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई
पटोरी के डीएसपी बी के मेधावी ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से ही मिली है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जांच उपरांत दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।