Bihar : वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एंबुलेंस को रुकने का इशारा किया तो चालक एंबुलेंस का हॉर्न बजाकार भागने लगा। लेकिन उसे जबरन रोका गया और गाड़ी की तलाशी ली गई। जांच के दौरान पुलिस की नजर स्ट्रेचर के नीचे बने एक तहखाना पर पड़ी।
मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने एंबुलेंस से शराब के खेप को बरामद किया है। उस एंबुलेंस में ब्रांडेड शराब को स्ट्रेचर के नीचे एक तहखाना बनाकर छुपाया गया था। पुलिस का कहना है कि यह शराब लाखों रुपये का है। यह मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली मोड़ के पास की है।
विज्ञापन
स्ट्रेचर के नीचे बने बना था तहखाना
पुलिस का कहना है कि नॉर्थ ईस्ट के राज्य सिक्किम से शराब को एंबुलेंस में बने तहखाना में छिपा कर ला रहे थे। उस समय वाहन जांच चल रही थी। इस क्रम में जांच के लिए एंबुलेंस को रुकने का इशारा किया तो चालक एंबुलेंस का हॉर्न बजाने लगा ताकि किसी को भनक नहीं लगे। लेकिन उसे जबरन रोका गया और गाड़ी की तलाशी की जाने लगी। जांच के दौरान पुलिस की नजर स्ट्रेचर के नीचे बने एक तहखाना पर पड़ी। पुलिस ने जब स्ट्रेचर के नीचे बने तहखाने को खोला तो देखकर दंग रह गई गई। तबतक चालक वहां से भागने लगा जिसे पुलिस ने खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब करीब 4 लाख रुपए की बताई गई है।
जाँच में जुटी पुलिस
इस मामले में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर शिवेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर करवाई की गई है, जिसमे एक एंबुलेंस में तहखाना बनाकर शराब छिपा कर लाई जा रही थी। जांच के दौरान उसे रोका गया और जब एंबुलेंस की जांच की गई तो स्ट्रेचर के नीचे बने तहखाने से शराब बरामद किया गया, जिसको जब्त कर लिया गया है। फिलहाल उत्पाद पुलिस ने शराब और एंबुलेंस को जब्त कर लिया है। मौके से गिरफ्तार चालक पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।