फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: जहानाबाद में NDA पीएम मोदी के विकास कार्यों पर वोट मांग रहे, विपक्ष ने उठा दिए ये सवाल

Fri, 17 May 2024 07:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ शुक्रवार को जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह चाय पर चर्चा और दोपहर में युवाओं से उनके मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं, अब नेताओं से चर्चा की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
 
विज्ञापन
जहानाबाद में नेताओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शुक्रवार को बिहार के जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं के मुद्दे जाने गए। जबकि दोपहर में युवाओं से चर्चा में उनके मुद्दे समझे गए। वहीं, अब नेताओं से जनता के मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

विज्ञापन


अमर उजाला से बात करते हुए एनडीए नेता ने कहा कि विकास के मुद्दे पर वोट मांग रहे हैं। पीएम मोदी के किए गए विकास कार्यों पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने दावा कर कहा कि कोई भी जाति, समुदाय और वर्ग ऐसा नहीं है जो मोदी जी की योजनाओं से लाभान्वित नहीं है। हम अपने विकास पर तमाम जनता के बीच जाकर दस वर्ष में किए गए तमाम कार्यों के बल पर वोट मांग रहे हैं।

उन्होंने दावा कर कहा कि सड़क ले लीजिए, बिजली ले लीजिए, आवास ले लीजिए, अनाज ले लीजिए और स्वास्थ्य ले लीजिए, हर क्षेत्र में चौमुखी विकास हुआ है। मोदी जी का संपूर्ण देश में संपूर्ण जाति और संपूर्ण समुदायों के लिए किए गए कार्य पर हम वोट मांगने जा रहे हैं।
विज्ञापन




वहीं, इंडिया गठबंधन के नेता ने कहा कि देश की आजादी के बाद सत्ता और शासन चलाने के लिए संविधान का गठन हुआ था। संयोग से अभी बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति के पास चर्चा चल रही है। संविधान बना रूल-रेगुलेशन बना, देश उसी पर चलना चाहिए था। हमारे नेता और इंडिया गठबंधन के लोग समाजवाद, धर्म निर्पेक्षता और विकास की बाद नागरिक हित में सत्ता शासन को मुहैया कराना है, उसपर हम चलते रहे।

उन्होंने कहा कि बीच के काल में जब मोदी जी आए तो धार्मिक उन्माद बढ़ा, धर्म निर्पेक्षता को इन्होंने सांप्रदायिकता में बदल दिया। फिर इन मुद्दों को भटकाकर के भावनात्मक क्षेत्र में कभी मंदिर के नाम पर, कभी पाकिस्तान के नाम पर डरा कर, कभी चीन ने नाम पर डराकर इन मुद्दों पर भावना वाला वोट लिया। लेकिन विकास की जो बात कह रहे थे कि काला धन लाएंगे, हर साल दो करोड़ रोजगार देंगे। आज जग जाहिर है कि क्या माहौल है। अगर इन बातों पर वे सफल हुए हैं तो ठीक है। अगर नहीं तो क्या।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें