फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : लखीसराय में परिवार की तीन लाशें श्मशान पहुंचीं तो चौथी की मौत की अफवाह, आरोपी अभी गिरफ्त से दूर

Wed, 22 Nov 2023 12:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय

सार

घटना के दो दिन बाद भी मुख्य आरोपी यानी आशीष चौधरी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल दो आरोपी की गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन
हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करती भाजपा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीसराय में सनकी प्रेमी ने छठ घाट से घर लौट रहे परिवार के 6 लोगों को गोली मार दी थी। इनमें से तीन की मौत हो गई थी। तीनों लाशें श्मशान भी पहुंची गईं। अब चौथे मौत की अफवाह भी बुधवार सुबह से वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि मृत दुर्गा कुमारी की भाभी प्रीति झा की मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने इसे अफवाह करार दिया है। कहा है कि प्रीति झा की हालत गंभीर है। पीएमसीएच में उनका इलाज चल रहा है। इधर, घटना के दो दिन बाद भी मुख्य आरोपी यानी आशीष चौधरी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल दो आरोपी की गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है।

विज्ञापन


पीड़ित परिजनों ने 2 साल पहले आवेदन दे रखा था
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार और स्थानीय प्रशासन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह घटना पुलिस के कार्यशैली पर बड़ा सवाल खडा करता है। स्थानीय पुलिस इस मामले को जोड़कर लीपा पोती करने में जुटी है नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कवैया थाने में पीड़ित परिजनों ने 2 साल पहले आवेदन दे रखा था लेकिन पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ा और बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

मर्डर के पहले लिखा- तांडव होगा
आमतौर पर लोग सुसाइड से पहले लेटर लिखते हैं, लेकिन यह मर्डर के पहले लिखी गई चिट्ठी है। अब तक इस केस में प्रेमिका समेत तीन की मौत हो चुकी है। हत्यारा आशीष चौधरी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है, लेकिन उसकी 15 पन्नों की चिट्ठी पुलिस ने मीडिया के सामने लाई है। यह एक कॉपी में लिखी गई चिट्ठी है, जिसमें 20 नवंबर 2023 की तारीख के साथ लिखा गया है कि जो कुछ भी हुआ है या होगा उसका जिम्मेदार सिर्फ मैं हूं और कोई नहीं। चिट्ठी के अंत में उसने लिखा है कि मन को स्थिर करने के लिए तीर्थ कर आया, लेकिन अब भी शांति नहीं मिली। अब तांडव होगा।
विज्ञापन

बाइक से 12 ज्योर्तिलिंग घूम आया
विज्ञापन


करीब तीन साल से ये प्रेम-प्रसंग चल रहा था
लखीसराय एसपी ने बताया कि आशीष चौधरी का प्रेम-प्रसंग उक्त परिवार की एक युवती से चल रहा था। करीब तीन साल से ये प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आशीष चौधरी युवती से शादी करना चाहता था। लड़की के परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। कुछ दिन पहले भी इस परिवार से आशीष चौधरी का विवाद हुआ था। उसने आक्रोश में आकर इस घटना को अंजाम दिया। सोमवार को युवती अपने परिवार सहित छठ घाट से लौट रही थी तब आशीष चौधरी ने उसके घर के ही करीब ताबड़तोड़ गोली 6 लोगों को मार दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें