फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saregamapa 2024: सहरसा के जय कुमार सारेगामापा के मेगा ऑडिशन में Zee Tv पर आएंगे नजर, परिवार में हर्ष का माहौल

Wed, 07 Aug 2024 02:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saregamapa 2024: पिता जटेश कुमार झा ने बताया कि पहला राउंड बनारस से ही ऑनलाइन दिया था। दूसरा राउंड लखनऊ में आयोजित हुआ था, जिसके बाद तीसरा राउंड दिल्ली और चौथा राउंड मुंबई में सोमवार को हुआ। मंगलवार को उसका परिणाम आया और उसे सारेगमापा द्वारा मेगा ऑडिशन के लिए रोक लिया गया।
विज्ञापन
पिता जटेश कुमार झा के साथ जय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के रहुआ निवासी जय कुमार ने सारेगामापा का सोमवार को मुंबई में आयोजित चौथे और अंतिम ऑडिशन राउंड में सफल होकर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। जय कुमार मधेपुरा जिले के जनता हाई स्कूल चौसा के संगीत शिक्षक जटेश कुमार झा और गृहिणी देवता देवी के छोटे बेटे हैं। अब जय टीवी पर प्रसारित होने वाले सारेगामपा के मेगा ऑडिशन राउंड में नजर आएंगे।

विज्ञापन


पिता जटेश कुमार झा ने बताया कि पहला राउंड बनारस से ही ऑनलाइन दिया था। दूसरा राउंड लखनऊ में आयोजित हुआ था, जिसके बाद तीसरा राउंड दिल्ली और चौथा राउंड मुंबई में सोमवार को हुआ। मंगलवार को उसका परिणाम आया और उसे सारेगमापा द्वारा मेगा ऑडिशन के लिए रोक लिया गया। मेगा ऑडिशन के बाद वह अपनी प्रस्तुति देकर कई राउंड को पार करने के बाद वह फाइनल में पहुंचेगा।

विज्ञापन


पिता जटेश कुमार ने बताया कि शहर के एसएनएस आरकेएस कॉलेज से संगीत विषय में जय ने प्रो. गौतम सिंह के मार्गदर्शन में स्नातक की उपाधि हासिल की। उन्होंने कहा कि जय का बचपन से ही संगीत की तरफ झुकाव था। दादा उग्रमोहन झा स्थानीय देवी देवता पर आधारित कई भजन लिखते रहे हैं। उसके बाद मैं भी संगीत की शिक्षा प्राप्त कर संगीत शिक्षक के रूप में चयनित हुआ। जय का झुकाव संगीत की तरफ देख उसे कभी किसी ने रोका नहीं और इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सभी प्रोत्साहित करते रहे, जिसका परिणाम अब सामने आया है।

उन्होंने कहा कि जय का बड़ा भाई नीट मेडिकल की तैयारी करता है। जय ने अपनी संगीत की प्रारंभिक शिक्षा पंचगछिया निवासी सोहन झा से प्राप्त की। उसके बाद शहर के हटिया गाछी में गुरु रजनीकांत झा उर्फ रमन झा से संगीत की शिक्षा ली और बीते चार साल से बनारस में आदित्य भंडारी के सान्निध्य में संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सबसे पहले उसने लिटिल चैम्प्स में ऑडिशन दिया था, लेकिन सफल नहीं हो पाया। वर्ष 2022 में इंडियन आइडल का ऑडिशन दिया और फर्स्ट राउंड तक पहुंचा। वर्ष 2023 में सारेगामापा में ही ऑडिशन दिया और थर्ड राउंड के बाद आगे नहीं जा पाया। अब पुनः सारेगामापा में ऑडिशन देकर मेगा ऑडिशन के लिए चयनित हुआ है। चयन पर गांव से लेकर सभी सगे संबंधियों में हर्ष का माहौल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें