फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीएम नीतीश के कार्यक्रम से नदारद रहे भाजपा के मंत्री, राजद बोली- यह इनका गठबंधन प्रेम दर्शाता है

Wed, 23 Oct 2024 08:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Bihar News:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुपौल में 493 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसमें 99 योजनाओं का उद्घाटन और 112 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

विज्ञापन
पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को सुपौल में थे। जहां उन्होंने 493 करोड़ से अधिक की 211 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम थे। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था ऐसी थी कि आम लोगों से लेकर सियासी हलकों में भी चर्चा का विषय बन गई।

विज्ञापन


योजना बोर्ड पर बिहार सरकार के दोनों डिप्टी सीएम सहित सुपौल में छातापुर से जिले के एकमात्र भाजपा विधायक सह पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू का भी नाम था। लेकिन भाजपा का कोई मंत्री या विधायक तो दूर, कोई बड़ा नेता तक नजर नहीं आया। इसको लेकर राजद ने तंज कसा है।

राजद के राष्ट्रीय सचिव सह पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने इस पूरे कार्यक्रम को जनता के पैसों की बर्बादी करार दिया है। यदुवंश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री डरे सहमे हुए हैं और यही वजह है कि उन्होंने न जनता से संवाद किया और न ही मीडिया से। यहां तक कि मीडिया को भी एक सीमित दायरे में रखा गया।
विज्ञापन


विपक्षी दलों के नेताओं को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से संबंधित पास तक जारी नहीं किया गया। वही सत्ताधारी गठबंधन दल के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक नदारद थे। अगर मुख्यमंत्री को यहीं सब करना था तो तामझाम में आम जनता के टैक्स से जमा करोड़ों रुपए बर्बाद करने की जगह पटना से ही सबकुछ कर देना चाहिए था। कार्यक्रम से विशेष तौर पर भाजपा नेताओं की दूरी इनके गठबंधन प्रेम को दर्शाता है।

महादलित टोले को ही दो भागों में बांटा
राजद के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि सीएम ने मलाढ़ के जिस महादलित टोले में कार्यक्रम में हिस्सा लिया, वहां बड़ी संख्या में मुसहर जाति के लोग हैं। लेकिन मुख्य सड़क के पश्चिमी ओर पूरा तामझाम था तो दूसरी ओर पूर्वी हिस्से के लोगों को झांकने तक की अनुमति नहीं दी गई। लोगों के घरों के आगे बैरीकेडिंग और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर बस्ती को दो भागों में बांट दिया गया। मुख्यमंत्री का यह रवैया अप्रजातांत्रिक है।

भाजपा-जदयू के बीच सबकुछ ठीक नहीं
यदुवंश ने कहा कि एक ओर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह हिन्दू स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे हैं। वही दूसरी ओर मुख्यमंत्री आम लोगों से भी दूरी बना रहे हैं। भाजपा के दो-दो डिप्टी सीएम का योजना बोर्ड पर नाम रहने के बावजूद जिला स्तर तक के किसी बड़े नेता की गैर मौजूदगी यह साबित कर रही है कि एनडीए में सब कुछ ठीक ठाक नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें