सहरसा में टेंपो चालक व फल विक्रेता के बीच मारपीट के बाद गोलीबारी हो गई। बताया जा रहा है कि गोली फल विक्रेता के भाई मो एजाज के पैर को छुते हुए निकल गई। जिसे परिजनों ने पहले इलाज के लिए बगल के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
जख्मी मो एजाज ने बताया कि उनके भाई मो आजाद चौक पर कई सालों से फल का ठेला लगाते हैं। मंगलवार को भी अन्य दिनों की तरह फल का ठेला लगाया था। कुछ देर बाद एक टेंपो वाला आया और उसे ठेला हटाने को कहा। जिसके बाद मेरे भाई ने कहा कि वह वर्षों से इसी जगह पर फल का ठेला लगाते हैं। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद होने लगा।
हम घर पर थे, इसी दौरान जानकारी मिली कि भाई से झगड़ा हुआ है। वह भी वहां पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग लाठी डंडे से मेरे भाई को मार रहे हैं। वह वीडियो बनाने लगे तो सभी ने मेरे साथ भी मारपीट की। इसी बीच कुछ लोगों द्वारा मामले को शांत करवाया गया। कुछ देर बाद पुनः दस से पंद्रह युवक हथियार से लैस होकर आए और दोबारा से घेरकर मारपीट करने लगे और गोली चला दी।
गोली दोनों पैर को छुते हुए निकल गई। बाद में लोग निजी अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे सदर अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि सभी ने मेरे अलावा मेरे भाई मो आजाद और मो सज्जाद के साथ भी मारपीट की है।