नाव पर सवार होकर मतदान करने जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
नाव से आवागमन दिनचर्या का अहम हिस्सा
शुक्रवार को मतदान करने पहुंचे बेलदौर प्रखंड स्थित पौरा पंचायत अंतर्गत प्रयागी गांव के लोगों ने अमर उजाला से अपनी आपबीती सुनाई। लोगों ने बताया कि वे लोग शुरुआत से ही अपने पंचायत से कटे हुए हैं। किसी भी काम को लेकर प्रखंड मुख्यालय अथवा जिला मुख्यालय जाने के लिए वे लोग नाव से आवागमन के लिए मजबूर हैं। उनका कहना है कि चाहे पंचायत चुनाव हो या लोकसभा या फिर विधानसभा, सभी चुनाव में उनके गांव के लोग नदी के उस पार स्थित मध्य विद्यालय सहरौन जाते हैं। लोगों का कहना है कि अब नाव उनके दिनचर्या का एक अहम हिस्सा हो गया है।
जान- जोखिम में डालकर मतदान करने जाती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
नेताओं ने सिर्फ ठगा, मिला सिर्फ कोरा आश्वासन
शुक्रवार को मतदान केंद्र पर मौजूद प्रयागी गांव की महिलाओं का कहना है कि, चुनाव आते ही वोट की चाह में नेता उनके गांव तो पहुंच जाते हैं। लेकिन उनके द्वारा उनकी समस्या का कोई निराकरण नहीं किया जाता है। महिलाओं का कहना है कि आज तक नेताओं ने उनको सिर्फ ठगा है। उन लोगों की सुविधाओं के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये गये। बहरहाल वोट बहिष्कार की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने किसी तरह दोबारा वोटिंग के लिए इन ग्रामीणों को मना तो लिया है। लेकिन उनकी परेशानियों को लेकर राजनेता या जिला प्रशासन को भी ठोस कदम उठाने चाहिए।