बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने का मजाक उड़ाया है। राजद ने कहा कि कन्हैया बिल्कुल नवजोत सिद्धू की तरह हैं जो देश की सबसे पुरानी पार्टी को बर्बाद कर देंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस को डूबता जहाज करार देकर मजाक उड़ाते हुए वरिष्ठ राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि कन्हैया के पार्टी में किसी तरह का बदलाव नहीं आएगा।
कन्हैया के बयान का जिक्र करते हुए कि कांग्रेस एक बड़ा जहाज है जिसे बचाने की जरूरत है, तिवारी ने कहा कि वह एक और नवजोत सिंह सिद्धू की तरह है जो पार्टी को और नष्ट कर देगा।
राजद नेता ने संवाददाताओं से कहा कि कन्हैया कुमार के शामिल होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वह पार्टी को नहीं बचा सकते। कांग्रेस एक डूबता जहाज है और इसका कोई भविष्य नहीं है।