कैमूर में कुदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर कर्मा पेट्रोल पंप के करीब स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की भिड़ंत से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर के पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया। इस दौरान स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जबकि एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और एनएचआई की मदद से सभी घायलों को कुदरा पीएचसी पर पहुंचाया।
बता दें कि स्कॉर्पियो सवार वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से इलाज करवाकर अपने गांव रोहतास जिले में तिलौथू वापस जा रहे थे। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर कर्मा पेट्रोल पंप के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गया, जिससे जाकर पीछे से ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया। इसमें तिलौथू निवासी शंकर शाह की पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
स्कॉर्पियो चालक मुकतेश्वर सिंह, ओमप्रकाश सिंह और रुपमनी देवी शामिल हैं। जबकि ट्रैक्टर सवार रोहतास जिले के चेनारी थाना के डोईयां निवासी मनोज राम, गया जिला के गया थाना के चटभानु टेटवां निवासी बालेश्वर कुमार और प्रकाश कुमार शामिल हैं। कुदरा थाना प्रभारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया, कुदरा थाना क्षेत्र के NH-2 पर ट्रैक्टर एवं स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर हुई। इसमें एक महिला की मौके पर ही मौत, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, मृतक महिला को पोस्टमॉर्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।