फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: हथियारबंद चोरों ने न्यायिक अधिकारी के घर को बनाया निशाना, पत्नी-बेटी को पीटकर तीन लाख रुपये लूटे 

Tue, 17 May 2022 10:54 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

रोहतास के पुलिस अधीक्षक के अनुसार, घटना न्यायिक मजिस्ट्रेट महेंद्र नाथ पांडेय के सरकारी आवास में हुई, जो वारदात के समय अदालत में मौजूद थे।
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हथियारबंद चोरों ने बिहार में एक न्यायिक अधिकारी के आवास को निशाना बनाते हुए घरवालों पर हमला जमकर लूटपाट की। चोरों ने अधिकारी की पत्नी और बेटी की पिटाई की और तीन लाख रुपये से अधिक की नकदी और अन्य कीमती सामान लूट ले गए। रोहतास के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के अनुसार, घटना न्यायिक मजिस्ट्रेट महेंद्र नाथ पांडेय के सरकारी आवास में हुई, जो वारदात के समय अदालत में मौजूद थे। जज की पत्नी गुंजा कुमारी के अनुसार, चोरों की संख्या तीन थी। वे जज से मिलने के बहाने लगभग 10 बजे घर आए थे। यह कहने पर कि पांडे घर पर नहीं हैं उन्होंने पीने के लिए पानी मांगा और फिर वारदात को अंजाम दिया।  

विज्ञापन


जैसे ही पत्नी पानी लेने गई, चोरों ने अंदर घुसकर हथियार उन पर तान दिए और उनके पहने हुए सभी आभूषण ले लिए। उन्होंने अलमारी का ताला भी खुलवाया और 50,000 रुपये नकद और कुछ और गहने लूट लिए। एसपी ने कहा कि जब उन्होंने विरोध करने की कोशिश की तो चोरों ने जज की पत्नी और उनकी छोटी बेटी की भी पिटाई की। उन्होंने लूट की कुल कीमत तीन लाख रुपये से अधिक आंकी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह दुस्साहसिक वारदात है और पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। हम मामले को सुलझाने और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का संकल्प लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें