बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। जेडीयू ने जहां सोमवार को अपने एक प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है तो वहीं आरजेडी भी आज अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है। इस बीच लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती का राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, मीसा भारती के अलावा दूसरा नाम कौन होगा इसका एलान होना बाकी है। सूत्रों के अनुसार दूसरे नाम की बात करें तो पार्टी, वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल को राज्यसभा भेज सकती है। बताया जा रहा है कि सिब्बल को राज्यसभा भेजने से लालू को मुकदमों की पैरवी में मदद मिल सकती है। वहीं इसके अलावा जिस अन्य नाम की चर्चा जोरों पर है वह हैं बाबा सिद्दीकी। बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड से रिश्ते को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं और पिछले कुछ दिनों से बिहार में भी काफी सक्रिय रहे हैं।