फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'सीएम नीतीश कुमार को विषैला पदार्थ मिलाकर दिया जा रहा'... ललन सिंह नहीं, अब इस नेता पर आरोप

Fri, 10 Nov 2023 03:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Jitan Ram Manjhi : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को तू-तड़ाक भले कर दिया, लेकिन वह उन्हीं के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने सीएम के खाने में विषैला पदार्थ की बात कही, हालांकि ललन सिंह की जगह नया नाम बताया।
विज्ञापन
जीतन राम मांझी और विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में आरक्षण बढ़ाने का विधेयक विधानसभा के बाद विधान परिषद् से भी पास हो गया, लेकिन इससे ज्यादा चर्चा 13 करोड़ की आबादी का प्रतिनिधित्व कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर है। पिछले कुछ महीनों से उनके व्यवहार में आए परिवर्तन को लेकर पहले जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पर आरोप लग रहा था। लेकिन, जब सीएम नीतीश ने बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में शादी के बाद गर्भ धारण रोकने के फॉर्मूला बताया, फिर माफी मांगी और उसके अगले दिन अपने से 7-8 साल बड़े पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को तू-तड़ाक कर दिया तो बात दूसरी ओर बढ़ गई। मांझी ने गुरुवार को सीएम के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी, लेकिन शुक्रवार को उस प्रतिक्रिया के साथ उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता भी जताई।

विज्ञापन


मांझी ने बताया किस कारण, कौन मिला रहा विषैला पदार्थ
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को आरक्षण विधयेक के विधान परिषद् में पास होने के बाद कहा कि विपक्ष ने भी इसका समर्थन किया, लेकिन हमारी इच्छा बस यही थी कि डॉ. अंबेडकर ने जब 10 साल में समीक्षा की बात कही थी तो आप (नीतीश कुमार) या आपके बड़े भाई (लालू प्रसाद यादव) ने पहले भी कभी यह क्यों नहीं देखा कि इसका फायदा सही में जरूरतमंदों को मिल रहा है या नहीं? उन्होंने कहा कि पिछड़ों में जो अमीर हो चुके हैं, उनकी जगह गरीबों को आरक्षण का लाभ दिलाना ही हमारी इच्छा है। लेकिन, मुख्यमंत्री या विधानसभा अध्यक्ष इन बातों को सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खाने में विषैला पदार्थ इसलिए दिया जा रहा है कि वह जल्दी से जल्दी नाकाबिल साबित हो जाएं। मांझी ने कहा कि उन्हें गद्दी से हटाकर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने की जल्दबाजी में हैं, इसलिए उनकी पार्टी से बने विधानसभा अध्यक्ष भी आंख बंद कर गलत बातें होने दे रहे हैं। अंतिम सत्य मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें