फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललन सिंह का राजद पर निशाना: नीतीश के सुशासन की चकाचौंध बिजली में जंगलराज के लालटेन की धीमी लौ भी बुझी

Sat, 27 Nov 2021 05:41 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने 24 नवंबर को पार्टी कार्यालय में इस विशाल लालटेन का अनावरण किया था। इसी लालटेन का वीडियो ललन सिंह ने पोस्ट किया है।
विज्ञापन
ललन सिंह - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के चुनाव चिह्न लालटेन को लेकर पर खूब तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी के सुशासन की चकाचौंध बिजली में जंगलराज के लालटेन की धीमी लौ भी बुझ चुकी है। राजद की बनावटी लालटेन को जलाने के लिए भी नीतीश की बिजली जरूरी है। ललन सिंह ने राजद कार्यालय में लगी विशाल लालटेन का वीडियो पोस्ट कर पार्टी को निशाने पर लिया। 

विज्ञापन


ललन बोले- लालटेन की धीमी लौ बुझ चुकी 
ललन सिंह ने ट्वीट किया- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के सुशासन की चकाचौंध बिजली में जंगलराज के लालटेन की धीमी लौ भी बुझ चुकी है। नीतीश कुमार जी की बिजली का प्लग लगाए बिना अब बनावटी लालटेन का जलना भी नामुमकिन है। उन्होंने राजद के विशाल लालटेन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- 15 साल बेमिसाल। 
 

लालू ने किया था विशाल लालटेन का अनावरण
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने 24 नवंबर को पार्टी कार्यालय में इस विशाल लालटेन का अनावरण किया था। चौबीस घंटे रोशनी देने वाली यह लालटेन राजस्थान की गुलाबी संगमरमर से बनी है। इसका वजन करीब साढ़े छह टन है और ऊंचाई 11 फीट है। अनावरण के समय लालू प्रसाद ने नीतीश सरकार को निशाने पर लिया था। शराबबंदी समेत कई मुद्दों पर उनके साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सरकार पर बरसे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें