फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जदयू का तेजस्वी पर वार, कहा-दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे, नैतिकता झकझोर रही है तो खुद दें इस्तीफा

Fri, 20 Nov 2020 03:06 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में शिक्षा मंत्री के पद से मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद राज्य में सियासी माहौल गरमा गया है। अब तक सरकार को बैकफुट पर लाने वाले राजद नेता तेजस्वी यादव पर जदयू ने हमला बोला है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि अगर उनको नैतिकता इतनी झकझोर रही है तो वह भी इस्तीफा दें। उनके ऊपर तो मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर जमीन पर कब्जा करने तक के मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन


जदयू प्रवक्ता ने कहा, 'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार के आरोपी को बर्दाश्त नहीं करते हैं। इसी का परिणाम है कि मेवालाल चौधरी को पद से इस्तीफा देना पड़ा है। उन्होंने कहा, तेजस्वी यादव की नैतिकता उनको इतना झकझोर रही तो वह खुद भी इस्तीफा देकर मिशाल पेश करें। 

प्रवक्ता ने कहा, तेजस्वी यादव के ऊपर तो मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर अवैध संपत्ति, जमीन कब्जा, आय से अधिक संपत्ति, घोटाला सहित दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। तेजस्वी दूसरों का खुलासा करना छोड़कर खुद की संपत्ति का ब्यौरा देना शुरू करें। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नीतीश के मंत्री मेवालाल के इस्तीफे पर तेजप्रताप का तंज- 'पहली बॉल में भेजा मजबूत विकेट को बैक टू पवेलियन' 

संजय सिंह ने कहा, नीतीश कुमार की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है। मेवालाल से इस्तीफा लेकर उन्होंने इसकी मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि एनडीए नेता अपनी नैतिकता के बूते ही सत्ता में आते हैं, लेकिन मुझे अफसोस है कि राजद नेताओं के पास नैतिकता नहीं है। जदयू प्रवक्ता ने कहा, राजद में तेजस्वी यादव का नैतिकता से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि ज्यादा सीटें हासिल होने का यह मतलब नहीं है कि उनके अपराध कम हो जाएंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि नीतीश सरकार में शपथ लेने वाले मेवालाल चौधरी ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चौतरफा घिरने के बाद गुरुवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। मेवालाल के इस्तीफे के बाद अशोक चौधरी को अब शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं मेवालाल ने अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी केस तब साबित होता है जब आपके खिलाफ कोई चार्जशीट दाखिल हुई हो या कोर्ट ने कुछ फैसला दिया हो।  
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें