फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गया एयरपोर्ट से 14 अक्टूबर से शुरू होगी इंटरनेशनल हवाई सेवा, इन देशों के लिए सीधी फ्लाइट; जानिए शिड्यूल

Tue, 10 Oct 2023 10:18 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

बोधगया में बंगलादेश, ब्राजील, इजरायल, इटली, फ्रांस, मलेशिया, सिंगापुर, डेनमार्क, ताइवान, रुस, चीन, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, जर्मनी, कनाडा, भूटान, जापान, श्रीलंका सहित कई गैर बौद्ध देशों से भी पर्यटक आते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के हवाई यात्रियों के लिए काम की खबर है। गया जैसे जिले के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई जहाजों का उड़ना एक सपना जैसा है जो कि अब धीरे-धीरे साकार होता दिख रहा है। आगामी 14 अक्टूबर से गया से अलग-अलग देशों के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू की जा रही है। यह सेवा गया एयरपोर्ट से भूटान, म्यांमार और थाईलैंड के लिए विमान सेवा शुरू होगी।

विज्ञापन


हालांकि हाल ही में वियतनाम से पहली चार्टर्ड फ्लाइट यात्रियों को लेकर गया एयरपोर्ट पहुंची है। साथ ही श्रीलंका के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होने की संभावना है। 14 अक्टूबर से फ्लाइट सेवा शुरू होगी। यंगून-गया-यंगून फ्लाइट सेवा सप्ताह में 6 दिन मंगलवार से रविवार को है। लेकिन, सोमवार को फ्लाइट सेवा नहीं है। म्यांमार नेशनल एयरलाइंस 18 अक्टूबर से चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शुरु होगा। इसके अलावे बोधगया से बैंकाक के लिए पहली बार नोक एयर 29 अक्टूबर से सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शुरू होगी।

वियतनाम हनोई से गया एयरपोर्ट के लिए 8 चार्टर्ड फ्लाइट सेवा 9 और 22 अक्टूबर 2, 11, 16, 30 नवंबर और 23 दिसंबर और 01 जनवरी 2024 को निर्धारित है। साथ ही अब भूटान की डूक एयरवेज ने अपना फ्लाइट शेड्यूल भी जारी कर दिया है। 30 दिसंबर से सप्ताह में 2 दिन पारो-गया-पारो शुरू करने जा रही है। डूक एयरवेज सिटी ऑफिस बोधगया के सुमन कुमार मिश्र के मुताबिक यह सेवा दिसंबर से जनवरी 2024 तक रहेगी।
विज्ञापन


बोधगया में इन देशों से पहुंचते है पर्यटक
बोधगया में बंगलादेश, ब्राजील, इजरायल, इटली, फ्रांस, मलेशिया, सिंगापुर, डेनमार्क, ताइवान, रुस, चीन, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, जर्मनी, कनाडा, भूटान, जापान, श्रीलंका सहित कई गैर बौद्ध देशों से भी पर्यटक आते हैं।

वियतनाम से यात्रियों को लेकर पहुंची चार्टर्ड फ्लाइट
अक्टूबर शुरू होते ही गया हवाई अड्डा पर विदेशी चार्टर्ड फ्लाइटों का आना शुरू हो गया है। बीते दिन सोमवार को वियतनाम से 193 विदेशी पर्यटकों को लेकर गया एयरपोर्ट पहुंची।

दिसंबर में बोधगया पहुंचेंगे बौद्ध आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा
मिली जानकारी के मुताबिक दिसंबर माह में बौद्ध आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा तन्जिन गयाछो का बोधगया आएंगे। उनके अगुवाई में 29 से 31 दिसंबर तक विशेष शैक्षणिक सत्र आयोजित होगी। दलाई लामा के ऑफिसियल साइट पर इसकी घोषणा कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें