फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तालिबानी सजा... कुछ लोगों ने पेड़ से बांध नंगा करके युवक को पीटा; घटना का वीडियो भी सामने आया

Mon, 16 Oct 2023 02:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar Police: दरभंगा में एक युवक को कुछ लोगों द्वारा पेड़ से बांधकर नंगा करके पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
पेड़ से बांधकर युवक को पीटते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मसानखोन गांव में तालिबानी सजा देते कुछ युवकों की करतूत सामने आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक, कुछ लोग एक युवक को पेड़ से बांधकर लात, थप्पड़ और डंडे से पीट रहे हैं। वहीं, कुछ युवक इस पिटाई का वीडियो भी बनाते नजर आ रहे हैं। इतने से भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने पिट रहे युवक को नंगा कर दिया। उसके बाद भी पिटाई करते रहे। वहीं, पीड़ित युवक उन लोगों से रहम करने की गुहार भी लगाता रहा। लेकिन निर्मम भीड़ उस पर लगातार वार करती रही।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक का नाम कुंदन शर्मा है। युवक कुंदन शर्मा की पिटाई के पीछे क्या कारण है, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीं जो बाते सामने आ रही है, उसमें शराब कारोबार से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। वहीं, इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच की बात कह रही है। ग्रामीणों में भी वीडियो वायरल होने के बाद गुस्सा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें