फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : तुम्हारी बहन को मार डाला है; पत्नी के भाई को कॉल किया तो लगा मजाक, हकीकत देख बच्चे बिलखते रहे

Sat, 23 Sep 2023 09:04 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar Police : पतोर ओपी प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि घटना स्थल से शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। हालांकि, महिला का हत्यारा पति फरार हो गया है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में बहादुरपुर थाना के पतोर ओपी के किदिलपुर बांध टोला में एक पति ने अपनी की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्यारे पति ने अपन पत्नी के भाई (साला) को फोन करके कहा कि तुम्हारी बहन की मैंने गला दबाकर हत्या कर दी है। मेरे घर पर उसकी लाश पड़ी हुई है। आओ आकर ले जाओ अपनी बहन की लाश को। हैरान करने वाले इस वारदात के बाद विवाहिता के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। विवाहिता के चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


गला दबाकर हत्या की और फरार हो गए
बताया जाता है पतोर ओपी क्षेत्र किदिलपुर निवासी कर्पूरी दास ने अपनी पत्नी लीला देवी (30) की गला दबाकर घर में ही हत्या कर दी है। इसकी सूचना जब वह अपने साले को फ़ोन करके दी तो उसे लगा कि कोई उससे मजाक कर रहा है। जब थोड़ी देर बाद अन्य दूसरे लोगों ने भी हत्या की जानकारी दी तो वह दौड़े पड़ा। अपनी बहन के घर पंहुचा तो दंग रह गए। यहां उसकी बहन की लाश जमीन पर पड़ी थी। बच्चे रो रहे थे। आरोपी घर से फरार हो गया था। 

बच्चे स्कूल से लौटे तो देखा मां बेहोश पड़ी थी
इधर, घटना की सूचना पर पहुंची। तोर ओपी की पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। लेकिन इस बीच पुलिस के पहुंचने से पहले हत्यारा पति कर्पूरी दास फरार हो गया। स्थानीय लोगो ने बताया कि मृतका के चार बच्चे है। घटना के समय भी बच्चे स्कूल गए हुए थे। बच्चों ने बताया कि वे जब स्कूल से आये तो देखा कि मां घर में बेहोश पड़ी थी। काफी कोशिश के बाद भी नहीं कुछ बोल पाई। इसके बाद सभी बहन चिल्लाने लगे। इस बीच किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ उसके बाद हत्यारे पति ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। मामले में पतोर ओपी प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि घटना स्थल से शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। हालांकि, महिला का हत्यारा पति फरार हो गया है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें