Bihar : नई सरकार बनने के अगले ही दिन बिहार के एक कॉलेज की शिक्षिका ने हिजाब लगाने पर रोक लगा दी। इस बात पर शिक्षिका और कॉलेज की छात्रा एक दूसरे से भीड़ गये और मामला थाना तक पहुंच गया।
कर्नाटक के एक कॉलेज में हिजाब लगाने पर प्रतिबन्ध लगाया गया था, जिसपर जमकर हंगामा हुआ था। अब बिहार के भागलपुर जिले के कॉलेज में छात्रा और शिक्षिका के बीच नकाब को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। फिर शिक्षिका छात्रा को लेकर थाना पहुंच गई। फिर थानाध्यक्ष ने किसी तरह मामले को शांत कराया। मामला सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सबौर महाविद्यालय सबौर की है।
विज्ञापन
शिक्षिका ने कहा गलत आरोप है
घटना के संबंध में अर्थशास्त्र की शिक्षिका डॉ श्वेता कुमारी का कहना है कि वह स्टाफ रूम में बैठी थी। तभी एक छात्रा आई और उसने पूछा कि मैडम अर्थशास्त्र क्लास कहां हो रही है? छात्रा के इस सवाल पर शिक्षिका ने कहा कि किस फैकल्टी से हो। छात्रा नकाब में थी इसलिए शिक्षिका ने छात्रा से हिजाब हटाने को कहा। उन्होंने कहा कि हिजाब हटाओ जरा... किस कॉलेज की हो पता नहीं चल रहा है। इस पर छात्रा ने अपने धर्म का हवाला देते हुए कहा कि यह मेरे धर्म के खिलाफ है।
छात्रा और शिक्षिका एक दूसरे से उलझे
घटना के संबंध में अर्थशास्त्र की शिक्षिका डॉ श्वेता कुमारी का कहना है कि काफी कहने के बाद भी जब छात्रा ने हिजाब नहीं हटाया तब शिक्षिका ने उन्हें स्टाफ रूम से बाहर निकल जाने को कहा। लेकिन छात्रा वहां अड़ गई और कहा कि स्टाफ रूम से मैं बाहर नहीं जाऊंगी। छात्रा का कहना था कि यहां पर लड़के लोग हैं, मैं नकाब नहीं हटाउंगी। शिक्षिका ने छात्रा से कहा कि यहां धर्म की कोई बात नहीं है...यह कॉलेज है.... यहां धर्म नहीं होता है। इसी बात को लेकर दोनों में धक्कामुक्की होने लगी। फिर शिक्षिका उस छात्रा को लेकर सबौर थाना पहुँच गई।