फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: नेता प्रतिपक्ष हरी सहनी का बड़ा दावा; अगली बार भी देश के PM होंगे मोदी,बिहार में होगी इस दल की सरकार

Sun, 10 Sep 2023 05:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Bihar Politics: हरी सहनी ने कहा कि आज देश में बहुत बड़ा यज्ञ हो रहा है, हवन हो रहा है। सवाल है बीजेपी क्या चाहती है? बीजेपी वही चाहती है जो देश की जनता और बिहार की जनता चाह रही है। 
विज्ञापन
मधेपुरा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष हरी सहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधेपुरा में भाजपा के विधान पार्षद सह नेता प्रतिपक्ष हरी सहनी ने बड़ा दावा किया है। सहनी ने कहा कि फिर देश के आगामी ओजस्वी प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में भी भाजपा की सरकार बनेगी। दरअसल, मधेपुरा पहुंचे भाजपा के विधान पार्षद सह नेता प्रतिपक्ष हरी सहनी रविवार को प्रसिद्ध सिंहेश्वर धाम स्थित बाबा भोले नाथ के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। उसके बाद जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर प्रेसवार्ता की। जहां विधान पार्षद सह नेता प्रतिपक्ष हरी सहनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विज्ञापन


मीडिया के सवाल पर हरी सहनी ने कहा कि आज देश में बहुत बड़ा यज्ञ हो रहा है, हवन हो रहा है। सवाल है बीजेपी क्या चाहती है? बीजेपी वही चाहती है जो देश की जनता और बिहार की जनता चाह रही है। सहनी ने कहा कि आज सबसे ज्यादा पूरी दुनिया में जो लोकप्रिय हैं। देश के ही नहीं बल्कि धर्म के रक्षक हैं और गरीबों के मसीहा हैं। वही इस देश प्रधानमंत्री होंगे।

उन्होंने कहा कि लेकिन बिहार की जनता की अहम भूमिका हो, ताकि बिहार से 40 के 40 सीट मिल सकें। यहां की जनता के माथे में बात आ चुकी है कि हम यहां से 40 के 40 सीट जिता कर भेजेंगे और बिहार में भी भाजपा की सरकार होगी, यह तय है। अब कौन क्या कहता है, हमें उस पर नहीं जाना है। कोई सनातन की बात करते हैं तो कोई और कुछ बयां कर रहे हैं। इसलिए हमें उन मुद्दों पर नहीं जाना है। अब जनता ने मन बना लिया है कि अगली बार फिर भाई नरेंद्र मोदी ही गद्दी पर बैठेंगे और बिहार में भाजपा की सरकार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें