फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siwan: लग्जरी गाड़ियों में छिपाकर ले जा रहे थे शराब, गुठनी थाना पुलिस ने छह तस्करों को दबोचा

Sun, 19 Mar 2023 07:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान में गुठनी थाना पुलिस ने लग्जरी गाड़ियों में छिपाकर शराब ले जा रहे छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब उत्तर प्रदेश से स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर में छिपाकर बिहार लाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस तस्करों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
गुठनी थाना पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीवान में लग्जरी गाड़ियों में छिपाकर शराब ले जाई जा रही थी। इस मामले में गुठनी थाना पुलिस ने छह तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें कोई सारण तो कोई सीवान जिला का रहने वाला है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश से स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर में शराब छिपाकर बिहार लाई जा रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब जब्त कर छह तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला गुठनी थाना क्षेत्र का है। वहीं, पुलिस गिरफ्तार किए गए शराब तस्करों से पूछताछ कर रही है।

उत्तर प्रदेश से बिहार में बड़ी मात्रा में शराब लाई जा रही थी। इस मामले में गुठनी थाना पुलिस ने कार्रवाई कर 18 कार्टून में कुल 155 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। साथ ही एक स्कॉर्पियो, एक स्विफ्ट डिजायर कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि पकड़े गए छह शराब तस्करों में से दो काशी बाजार सारण जिला के रहने वाले हैं और एक शराब माफिया मुफस्सिल थाना सीवान जिले का रहने वाला है। वहीं, एक सिसवन थाना क्षेत्र और एक गुठनी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसकी जानकारी सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने पुलिस रिलीज कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें