फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gopalganj News: टला बड़ा हादसा; स्कूल पहुंचते ही शॉर्ट सर्किट से वैन में लगी आग, समय रहते बाहर निकले बच्चे

Thu, 04 Apr 2024 01:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

आग देख विद्यालय के अंदर बच्चों में चीख पुकार मच गई। बच्चों को डर सता रहा था कि कहीं गाड़ी में धमाका न हो जाए। 
 
विज्ञापन
जली हुई स्कूल वैन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज सदर प्रखंड के बसडीला बाजार स्थित एस. के. पब्लिक स्कूल की स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। गनीमत रही उस समय बच्चे वैन से उतर गए थे। हादसे में को हताहत नहीं हुआ। आग की सूचना से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विद्यालय के बच्चों को लेकर स्कूल वैन जैसे ही विद्यालय कैंपस पहुंची और बच्चे गाड़ी से उतरकर विद्यालय में जाने लगे तभी वैन में आग लग गई। गाड़ी धूं-धूं कर जलने लगी। आग की लपटे विद्यालय भवन की छत तक उठने लगीं। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट की वजह सामने आ रही है। आग देख विद्यालय के अंदर बच्चों में चीख पुकार मच गई। बच्चों को डर सता रहा था कि कहीं गाड़ी में धमाका न हो जाए। 

विद्यालय प्रबंधन सूझबूझ के साथ सभी बच्चों को लेकर पिछले दरवाजे से बाहर निकल गया। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। हालांकि कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंधन की सूझबूझ से बहुत बड़ी अनहोनी को नियंत्रित कर लिया गया। आग बुझ जाने के बाद भी बच्चों में भय की स्थिति बनी हुई थी। छोटे बच्चे आग की लपटों को देखकर पूरी तरह से डर गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें