फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बड़ा हादसा टला: गया में ट्रेनिंग के दौरान सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

Fri, 28 Jan 2022 03:20 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

शुक्रवार की सुबह प्रशिक्षण के लिए दो पायलट ने विमान में उड़ान भरी लेकिन कुछ ही समय के बाद तकनीकी खराबी के कारण विमान अनियंत्रित हो गया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सेना की आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) का एक छोटा विमान तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा। गया जिला के बोधगया प्रखंड अंतर्गत बगदाहा गांव में विमान को खेत में गिरता देख ग्रामीण खेत में पहुंच गए और पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय ग्रामीण देवानंद चौधरी ने बताया कि उन्होंने सेना का विमान अचानक खेत में गिरते हुए देखा। विमान में सवार दो पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक बंगजीत साहा ने पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार को ओटीए का विमान उड़ान भरने के बाद अनियंत्रित हो गया और पायलट ने आपातकालीन स्थित में खेत में विमान को उतारा। उन्होंने कहा कि तकनीकी जांच के बाद इमरजेंसी लैंडिंग के कारण का पता चलेगा।



गया-बोधगया मुख्य सड़क मार्ग पर पहाड़पुर गांव के समीप स्थित आर्मी कैंट विमानतल के पास नियमित प्रशिक्षण के दौरान विमान ने उड़ान भरी थी। उन्होंने बताया कि थोड़ी ही देर में सेना के कई जवान आ गए और विमान के पुर्जे खोलकर एक वाहन में ले गए। चौधरी ने बताया कि जिस जगह पर विमान गिरा वह बोधगया प्रखंड के बगदाहा गांव के बेली आहार कहलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें