फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मकान में ताला लगाकर पिता की बरसी मनाने गए थे पैतृक घर, चोरों ने नकदी समेत लाखों की संपत्ति उड़ाई

Mon, 12 Feb 2024 04:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya Hindi News: पीड़ित मकान मालिक ने बताया कि करीब दस लाख की संपत्ति की चोरी हुई है। हालांकि चोरी की वारदात की सूचना पर चंदौती थाना पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घर में चोरी के बाद के दृश्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया शहर में बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना में चोर 2.75 लाख नकदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए। दरअसल, छह फरवरी को घर के मालिक पूरे परिवार के साथ पिता की पहली बरसी मनाने पैतृक घर गए हुए थे। वापस आने के बाद पूरा परिवार दंग रह गया, क्योंकि घर के मेन गेट समेत सभी कमरों के ताले टूटे थे और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह दृश्य देखने के बाद पीड़ित ने वारदात की जानकारी चंदौती थाना पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


इस मामले को लेकर पीड़ित मुकेश दूबे ने बताया कि वह दवा की कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है। चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा मोहल्ले में रह रहे हैं। छह फरवरी को पिताजी की पहली बरसी मनाने के लिए मकान में ताला लगाकर पत्नी, मां समेत पूरा परिवार पैतृक घर यूपी के मिर्जापुर गया हुआ था। हम लोग रविवार की देर रात गया आए। घर पहुंचे तो दंग रह गए, क्योंकि मकान का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। घर के अंदर तीन कमरों के ताले टूटे थे। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में रखे 2.75 लाख रुपये नकदी, सोने के दो नेकलेस, पांच अंगूठी, चेन, चांदी के दस बिछिए, पायल और एक लैपटॉप चोरी कर लिया। पीड़ित ने बताया कि करीब दस लाख की संपत्ति की चोरी हुई है। हालांकि चोरी की वारदात की सूचना पर चंदौती थाना पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें