आग लगने से राख हुई शृंगार दुकान
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना देर रात घटी और सुबह के चार बजने तक आग बुझाने के प्रयास के बावजूद दुकान का सारा सामान राख में तब्दील हो गया। हालांकि रात में ही मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फिर दमकल कर्मियों ने सुबह चार बजे तक काफी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक सारा समान जलकर खाक हो गया।
आग लगने से राख हुई शृंगार दुकान
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित दुकानदार मो. नईमुद्दीन ने बताया कि देर रात दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचे थे। तब तक आग ने काफी विकराल रूप धारण कर लिया था। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये के शृंगार का समान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि यह दुकान ही उसके जीविकोपार्जन का एकमात्र साधन थी। अब उसके सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।
आग लगने से राख हुई शृंगार दुकान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, रात में ही चूड़ी गली में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार भी किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से भयभीत होकर मौके पर जुटकर आग बुझाने में लगे रहे। दमकल कर्मियों और स्थानीय दुकानदारों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया गया। इस बीच स्थानीय दुकानदारों ने पीड़ित दुकानदार को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिए जाने की मांग की है।