फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नवादा में वज्रपात से एक और हादसा, युवक व एक गाय की हुई मौत…परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 01 Aug 2024 02:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Bihar News: नवादा जिले बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के ननौरी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक और एक गाय की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गमजदा परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा में वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान नेमदारगंज थाना क्षेत्र के ननौरी गांव निवासी कृष्ण मांझी के 22 वर्षीय पुत्र छोटू मांझी के रूप में की गई है। युवक के परिजनों ने बताया कि छोटू मांझी खेत की ओर से अपनी गाय को लाने गया था, तभी अचानक वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में आने से युवक और गाय दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने की तैयारी में जुट गई। आज मौसम विभाग द्वारा सूचना भी जारी की गई थी। अगले दो से तीनों घंटों में नवादा सहित कई शहरों में वर्षा ओर वर्जपात हो सकता है। नवादा में वज्रपात की घटनाएं बहुत होती हैं, ऐसे में बारिश के समय घर से निकलना जोखिम भरा होता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें