फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गया में एक साल के बच्चे ने सांप को मुंह में रख कर चबा डाला, फिर जो हुआ जानकर सब रह गए दंग

Tue, 20 Aug 2024 02:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: गया में एक मासूम बच्चे ने एक सांप को मुंह में चबाकर मार डाला, जिससे सभी हैरान रह गए। वहीं, परिजन बच्चे को फौरन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को कुछ न होने की बड़ी वजह बता दी। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले गई मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक साल के बच्चे ने सांप को अपने मुंह से काट कर मार डाला। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन और गांव वाले हैरान रह गए। आनन-फानन में परिजन बच्चे को स्थानीय डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए। जहां डाक्टरों ने बच्चे को स्वस्थ बताया। उसके बाद माता-पिता ने राहत की सांस ली। यह पूरा मामला शनिवार का है।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, जिले के फतेहपुर थानाक्षेत्र के जमुहार गांव निवासी राकेश कुमार का एक साल का बच्चा रियांश अपनी छत पर खेल रहा था। तभी सांप का एक बच्चा छत पर पहुंच गया, जिसे देख बच्चे ने खिलौना समझकर उसे पकड़ लिया और उसके साथ खेलने लग गया। देखते ही देखते बच्चे ने सांप को अपने मुंह में लेकर चबा-चबाकर मार डाला। जब बच्चे की मां ने देखा तो वह हैरान रह गई। आनन-फानन में उसने बच्चे के मुंह से सांप को बाहर निकाला और उसे फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां डॉक्टर ने बच्चे का इलाज किया और कहा कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।

इस संबंध में परिजनों को डाक्टरों ने बताया कि यह सांप जहरीला नहीं है। अक्सर बारिश के दिनों में यह सांप मिल जाता है। तब परिजनों ने राहत की सांस ली। दरअसल, यह मामला बीते शनिवार का है और इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें