फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद में ट्रैक्टर से खेत की जुताई के दौरान बम फटा, चालक बाल-बाल बचा

Sun, 30 Jun 2024 07:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Aurangabad News: खेत मालिक ने बताया कि खेती के लिए जमीन को पट्टे पर दे रखा है। पाटीदार द्वारा खेत की जुताई कराई जा रही थी। इसे लेकर उन्होंने हसपुरा थानाध्यक्ष नरोत्तम को एक लिखित आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद के हसपुरा थाना क्षेत्र के अहियापुर-मौआरी ढाब में ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने के दौरान बम फटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वहीं, इस हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर ट्रैक्टर चालक खेत की जुताई कर रहा था। इसी दौरान चालक को ट्रैक्टर के चक्के में एक थैला फंसा हुआ नजर आया। पहले तो उसने सोचा कि थैले को उठाकर देखे कि क्या है, लेकिन उसने इसे नजरअंदाज करते हुए ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया। जैसे ही ट्रैक्टर आगे बढ़ा, वैसे ही धमाका हो गया। बम फटते ही कुछ देर के लिए मौके पर चारों ओर उठे धुएं से अंधेरा छा गया। धुआं छंटते ही चालक ने बम फटने की जानकारी खेत के मालिक को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही खेत के मालिक व पूर्व मुखिया मृत्युंजय शर्मा मौके पर पहुंचे। मामले से अवगत होते ही इसकी सूचना हसपुरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही हसपुरा थाने के एसआई चंद्रशेखर सिंह सदल-बल मौके पर पहुंचे। फिर बम के अवशेषों को इकट्ठा कर वे जांच में जुट गए। वहीं, देखते ही देखते और बम की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

खेत मालिक ने बताया कि खेती के लिए जमीन को पट्टे पर दे रखा है। पाटीदार द्वारा खेत की जुताई कराई जा रही थी। इसे लेकर उन्होंने हसपुरा थानाध्यक्ष नरोत्तम को एक लिखित आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं, बम ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही अहियापुर पंचायत के मुखिया अजित कुमार उर्फ चुन्नु शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इसमें असामाजिक तत्व के लोगों का हाथ है। पुलिस इसकी सघन जांच करे।
विज्ञापन


वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि झोले में खेत में बम किसने और किस इरादे से रखा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें