फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: सड़क हादसे में दूल्हे के भाई समेत चार युवकों की मौत, दरवाजे से लौटी बारात; गम में बदली खुशी

Tue, 12 Mar 2024 09:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya Accident: गया के एक गांव से दूसरे गांव बारात जा रही थी। रास्ते में एक बाइक पर सवार दूल्हे के भाई समेत चार युवक हाइवा ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे चारों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, इस हादसे की खबर मिलने के बाद बारात दुल्हन के दरवाजे से लौट गई। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मौत की खबर मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजालाा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया में सोमवार को पटना-डोभी राष्ट्रीय राजमार्ग के गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के रामपुर खिजरसराय मोड़ के पास सड़क हादसे में दूल्हे के भाई समेत चार युवकों की मौत हो गई थी। मंगलवार को दूल्हे के गांव सिमरा में जैसे ही यह सूचना पहुंची तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। शादी का माहौल मातम में बदल गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेलागंज थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी राजाराम प्रजापत के बड़े बेटे की बारात चाकंद गांव जा रही थी। बारात में दूल्हे का भाई गांव के ही तीन अन्य दोस्तों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर निकला। जैसे ही बाइक एनएच 83 पर रामपुर खिजरसराय मोड़ के पास पहुंची, उसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गए। इस हादसे में मौके पर ही बाइक पर सवार चारों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों में राजाराम प्रजापत का छोटा बेटा रवि कुमार उर्फ पीटी कुमार (14), गांव के राजू पासवान के बेटे गौरव कुमार (18), टूटू पासवान के बेटे जितेंद्र कुमार (22) और गांव के एक दामाद हुलासगंज थाना क्षेत्र के बिहटा निवासी कामदेव पासवान के बेटे पुरुषोत्तम कुमार (25) शामिल हैं। सड़क दुर्घटना में चारों की मौत होने की सूचना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। शादी का माहौल मातम में बदल गया। मौत की खबर पाते ही बारात दरवाजे से लौट गई और शादी का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार की दोपहर पुलिस पोस्टमार्टम कराकर सभी मृतकों के शव को परिजनों को सौंप दिया। बीडीओ राघवेंद्र कुमार शर्मा सीओ गजानन मेहता, थानाध्यक्ष विनय कृष्ण प्रसाद और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा चारों मृतक के परिजनों से मुलाकात कर कबीर और अंत्येष्टि और पारिवारिक कल्याण योजना के तहत तेईस हजार की सहयोग राशि प्रदान की गई। एक साथ चार युवकों की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें