फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चोरी छिपे गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था, परिजनों ने मंदिर में करवा दी शादी; दो साल से चल रहा था अफेयर

Thu, 04 Jul 2024 11:03 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

प्रेमिका के बुलाने पर प्रेमी उसके घर मिलने पहुंचा। इस बात की भनक परिजनों को लग गई। परिजनों ने दोनो को रंगेहाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
दोनों की शादी करवा दी गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले में प्रेमी जोड़ियों को छुप छुप कर मिलना महंगा पड़ गया। परिजनों ने दोनों को पकड़ कर शादी रचा दी। अब दोनों प्रेमी पति-पत्नी बन गए। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रेमी युगल को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने कहा कि प्रेमी युगल पिछले कई दिनों से छिप-छिपकर मिल रहे थे। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। इसलिए दोनों की शादी करवा दी गई।
विज्ञापन

   
प्रेमिका के बुलाने पर प्रेमी उसके घर मिलने पहुंचा
मिली जानकारी के मुताबिक गया जिले के बांकेबाजार में एक प्रेमी युवक अपने प्रेमिका से मिलने चोरी छिपे गांव आया था। बीते दो सालों से चोरी छिपे मिलने आया करता था। लेकिन, बुधवार की रात जब वह प्रेमिका से गांव पहुंचा तो परिजनों को जानकारी मिल गई। परिजनों ने दोनों को घर में हीं पकड़ लिया। बांकेबाजार थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव की रहने वाली पूजा कुमारी और रौशनगंज गांव के संतन कुमार के बीच बीते दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो चोरी छिपे एक दूसरे से बराबर मिला करते थे। लेकिन, इस बार प्रेमिका के बुलाने पर प्रेमी उसके घर मिलने पहुंचा। इस बात की भनक परिजनों को लग गई। परिजनों ने दोनो को रंगेहाथ पकड़ लिया। उसके बाद परिजनों ने गांव के निकट बांकेधाम मंदिर परिसर में दोनो प्रेमी युगल की शादी रचा दी।

दोस्ती धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई
इधर, मंदिर में प्रेमी युगल की शादी की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। दोनों प्रेमी युगल दूर के रिश्तेदार हैं। पहले दोनों में दोस्ती हुई फिर धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों एक-दूसरे से चोरी छिपे मिलने लगे। प्रेमी युगल के पकड़े जाने के बाद दोनो के परिजन मंदिर में मौजूद हुए और फिर आपसी सहमति के बाद प्रेमी युगल की शादी कराई गई। हालांकि दोनों बालिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें