फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः मुंगेर में भारी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद, चार लोग गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2020 05:55 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

बिहार के मुंगेर में रविवार को पुलिस ने भारी संख्या में हथियार और गोला-बारूद के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंगेर की पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने  जानकारी देते हुए बताया कि मुस्तैसिल और असरगंज थाना क्षेत्रों में चार स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने छापा मारा और  भारी संख्या में  हथियार और गोला बारूद बरामद किया।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि हथियार तस्करों से पांच 5.65 मिमी पिस्टल, दो रिवॉल्वर, छह देसी पिस्तौल, 63 कारतूस और 10 मैगजीन जब्त की गई हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मोहम्मद फजल, पंकज सिंह, मोहम्मद शमशेर और सिंकु पाठक के रूप में की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें