फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहटा में अवैध रेत खनन के सिलसिले में कई राउंड फायरिंग, पांच की मौत, दर्जनों जख्मी

Thu, 29 Sep 2022 09:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Bihar - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में बैठकर उद्योगपतियों को अपराधियों से सुरक्षा की गारंटी दे रहे थे, वहीं दूसरी ओर राजधानी पटना से 25 किलोमीटर दूर बिहटा में बालू माफिया लाशें बिछा रहे थे। गुरुवार को पांच लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गई और कई दर्जन लोग घायल हैं। बताया जाता है कि बालू माफियाओं का खूनी खेल बुधवार देर रात से ही चालू था।

विज्ञापन


दोनों पक्षों की ओर से सैकड़ों राउंड गोलियां चलीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालू माफियाओं ने बिहटा में सैकड़ों राउंड फायरिंग की। इनमें से कई घायल पुलिस से बचकर इलाज करा रहे हैं। मामला सोन नदी से बालू के अवैध खनन से संबंधित बताया जा रहा है। इसको लेकर बालू माफियाओं के गिरोह वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। पटना जिले के सोन तटवर्तीय इलाके अमनाबाद और कटेसर में अवैध बालू खनन के वर्चस्व को लेकर ये खून खेल खेला गया। एएसपी दानापुर ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि फायरिंग की घटना हुई है। अवैध बालू खनन मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।


विज्ञापन


मौके से खोखे बरामद किए गए हैं। गोलीबारी में दर्जनों लोग घायल हैं। सोन नदी से बालू का अवैध खनन किया जा रहा था। इसे लेकर बालू माफियाओं का गिरोह आमने-सामने आ गए। पटना जिले के सोन तटवर्तीय इलाके अमनाबाद और कटेसर में अवैध बालू खनन के वर्चस्व को लेकर सैकड़ों राउंड  गोलियां चलीं।
विज्ञापन


सीएम नीतीश उद्योगपतियों को कर रहे थे आश्वस्त 
सीएम नीतीश कुमार उद्योगपतियों को बिहार में उद्योग लगाने को लेकर प्रोत्साहित कर रहे थे। उन्होंने कहा, हम तो उद्योगपतियों से पूछते भी हैं, कोई समस्या है तो बताइए। नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोग बिहार आते हैं तो जरा जाकर देख लीजिए। किस तरीके से काम हो रहा है। सब जगह काम हो रहा है। बिहार में अब आप लोगों ने उद्योग लगाना शुरू कर दिया है। हम तो उद्योगपतियों से पूछते भी हैं, कोई समस्या है तो बताइए। हमने एसपी और डीएम को भी कहा था कि आप लोग उद्योगपति के संपर्क में रहिए। अगर कोई परेशान करे तो छोड़िएगा नहीं। हमारे अधिकारियों ने भी आप तमाम लोगों को सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया है। हम लोगों ने कह दिया है कि कहीं भी कोई इंडस्ट्री लगाए उनको कहीं दिक्कत नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें