फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार विधानपरिषद चुनाव:राबड़ी बनी रहेंगी नेता प्रतिपक्ष, एनडीए और राजद में था मुकाबला

Thu, 07 Apr 2022 05:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजद ने बिहार विधानपरिषद में जरूरी आठ सीटों के आंकड़े को हासिल कर लिया है।जिसके कारण विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर राबड़ी देवी का कब्जा ही रहेगा।
विज्ञापन
राबड़ी देवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान परिषद में नगर निकाय कोटे की 24 सीटों पर हुए चुनावों के नतीजे आ रहे हैं। इन 24 सीटों में से 20 सीटों का परिणाम आ गया है। इनमें से 13 सीटों रक एनडीए तो पांच पर राष्ट्रीय जनता दल को जीत मिली है। अब राजद के पास सदन की कुल संख्या की 10 प्रतिशत सीटें हो गईं हैं। जिसके फलस्वरूप राजद को अब सदन में नेता प्रतिपक्ष की पदवी मिल जाएगी। 

विज्ञापन


अब राजद विधान परिषद में मुख्य विपक्षी दल होगा और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी संभालेंगी। गौरतलब है कि अभी तक आए नतीजों के मुताबिक, 24 सीटों पर हुए चुनावों में एनडीए को आधी से ज्यादा सीटों पर जीत मिली है। 

Koo App

Bihar MLC Polls: Counting underway for 24 seats in Patna #BiharMLCPolls #Elections #Counting #Voting #Patna #Result Watch Video: https://youtu.be/DpKYoL7lWgQ

View attached media content

- ANI Multimedia (@ANI_Multimedia) 7 Apr 2022

विज्ञापन


बिहार विधान परिषद के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल और एनडीए के बीच सीधा मुकाबला था। इस चुनाव में आरजेडी ने 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जबकि एक सीट उसने सीपीआई को दी थी। वहीं आरजेडी के खिलाफ एनडीए गठबंधन में बीजेपी ने 12 उम्मीदवारों तो जेडीयू ने 11 उम्मीदवारों को दिकट दिया था। वहीं एक सीट एनडीए के घटक दल के पशुपति पारस गुट के राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को दी गई थी। 

विधान परिषद का ये है गणित
बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए कुल सीटों की संख्या की 10 प्रतिशत सीटें(आठ) चाहिए होती हैं। बिहार विधानपरिषद में कुल सीटों की संख्या 75 है। राष्ट्रीय जनता दल के पास पहले से ही विधान परिषद में पांच सीटें हैं। इस जीत के बाद राजद ने जरूरी आठ सीटों के आंकड़े को हासिल कर लिया है।जिसके कारण विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर राबड़ी देवी का कब्जा ही रहेगा।

 परिणाम आशा अनुरूप नहीं
अभी तक बिहार विधान परिषद के चुनाव नतीजों में राष्ट्रीय जनता दल को आशा अनुरूप परिणाम नहीं मिले हैं, लेकिन पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पटना, गया और पश्चिम चंपारण और मुंगेर में पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। इसके अलावा राजद के दो बागी उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है।  पटना से राजद के उम्मीदवार कार्तिक कुमार सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने यहां से निर्दलीय उम्मीदवार कर्मवीर यादव उर्फ लल्लू मुखिया को हराया है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें