फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: शिक्षक के लिए खाना लाने जा रहे छात्र पर फायरिंग; बाइक लूटकर फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 27 Sep 2023 03:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar: मुफस्सिल थाना के सब इंस्पेक्टर पिंटू ने बताया है कि आज सुबह एक छात्र से अपराधियों ने हथियार के बल पर मोटरसाइकिल की लूट की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि जब छात्र ने लूट का विरोध किया तो छात्र पर फायरिंग भी की गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मामले की छानबीन करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर एक छात्र से मोटरसाइकिल लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जब छात्र ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने छात्र पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में छात्र बाल-बाल बच गया। वहीं, बदमाश मोटरसाइकिल लूटकर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं, मोटरसाइकिल लूट के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी स्थित हनुमानगढ़ी के पास की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छात्र कोचिंग से पढ़ाई कर मोटरसाइकिल से अपने शिक्षक के लिए खाना लाने के लिए घर जा रहा था। तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर छात्र को घेर लिया और मोटरसाइकिल लूटने लगे। जब छात्र ने इस लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। हालांकि छात्र ने किसी तरह अपनी जान बचा ली और अपराधी हथियार लहराते हुए बाइक लूटकर मौके से फरार हो गए।

वहीं, शिक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि छात्र को अपनी मोटरसाइकिल से घर खाना लाने के लिए भेजा था। तभी मोटरसाइकिल से आए दो बदमाशों ने हथियार के बल पर हनुमानगढ़ी के पास छात्र को रोक कर मोटरसाइकिल लूट की घटना को अंजाम दिया। जब छात्र के द्वारा विरोध किया गया तो उस पर फायरिंग भी की गई। उन्होंने बताया कि छात्र के गले से सोने की चेन छीनने का भी प्रयास किया गया। लेकिन छीना-झपटी के दौरान सोने की चेन टूट कर झाड़ी में गिर गई, जिससे वह चेन बच गई। वहीं, छात्र ने इस घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की हकीकत जानने में जुट गई। वहीं, मुफस्सिल थाना के सब इंस्पेक्टर पिंटू ने बताया है कि आज सुबह एक छात्र से अपराधियों ने हथियार के बल पर मोटरसाइकिल की लूट की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि जब छात्र ने लूट का विरोध किया तो छात्र पर फायरिंग भी की गई। हालांकि इस फायरिंग में छात्र बाल-बाल बच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हकीकत जानने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें