फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जमुई में घर बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, छह लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 22 Apr 2023 04:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

आनंदपुर गांव में हुए झगड़े को लेकर लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राज्यवर्धन कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट होने की जानकारी मिली है। इसमें दोनों तरफ से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। बरहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव में शनिवार को विवादित जमीन पर घर बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और भाले से हमला करने लगे। इस घटना में दोनों ओर से कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


एक पक्ष के घायल वरन यादव ने बताया कि उसकी जमीन को चनेश्वर यादव ने किशोरी यादव और मिश्री यादव को बेच दिया था। उस पर शनिवार को घर बनाया जा रहा था। वहीं, विरोध करने पर चनेश्वर यादव, मंजय कुमार सहित अन्य लोगों ने तेज धार फरसा से हमला कर दिया। इस हमले में वरन यादव, डब्लू यादव और सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, दूसरे पक्ष के घायल मंजय कुमार ने बताया कि गांव में उन लोगों का बंटवारा हो चुका है। इस कारण उसने अपने हिस्से की जमीन को पड़ोसी को बेच दिया। इसी बात को लेकर वरन यादव गाली-गलौज करने लगा और डब्लू यादव ने जमीन में गड़ा खूंटा उखाड़ दिया। फिर उसने तेज धार फरसा से हमला कर दिया। इस हमले में मंजय कुमार, चंदेश्वर यादव और धर्मेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राज्यवर्धन कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट होने की जानकारी मिली है। इसमें दोनों तरफ से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। बरहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें