फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नवादा में पांच लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सतर्क रहने की सलाह

Sat, 22 Apr 2023 03:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

लैब टेक्नीशियन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन सदर अस्पताल में 800 लोगों की RT-PCR जांच की जा रही है। इस दौरान 20 अप्रैल को दो और 21 अप्रैल को तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
कोरोना मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, अस्पताल में छाया सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नवादा में स्वास्थ्य विभाग के अलर्ट मोड पर रहने के बावजूद भी एक बार फिर से कोरोना ने अपने कदम पसार दिए हैं। नवादा में अब कोरोना मरीजों की संख्या पांच हो गई है। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नवादा में नए कोरोना मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मच गई है। पांच लोगों की आरटी-पीसीआर जांच की गई तो सभी लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि नवादा के सिविल सर्जन पुकार सिंह ने भी की है। उन्होंने कोरोना को लेकर सभी लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा है। लेकिन खासतौर पर यह देखा जा रहा है कि पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद भी लोग बिल्कुल भी सतर्क नहीं हैं।

लैब टेक्नीशियन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन सदर अस्पताल में 800 लोगों की RT-PCR जांच की जा रही है। इस दौरान 20 अप्रैल को दो और 21 अप्रैल को तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। हालांकि पांचों लोग एक ही परिवार के नहीं है। लेकिन एक ही एरिया में पांच लोगों के कोरोना कोई मरीज पाए जाने के बाद पूरा जिला प्रशासन भी सतर्क मोड में आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें