फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दिनदहाड़े किसान की हत्या, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, अपराधियों ने खदेड़कर मारी गोली; विरोध में बवाल

Fri, 29 Sep 2023 10:02 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

स्थानीय लोगों ने दाउदनगर-बारूण रोड को जाम दिया। गुस्साए लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद अपराधियों ने 33 वर्षीय किसान की की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना दाउदनगर प्रखंड में दाउदनगर-बारुण पथ पर पासवान चौक के पास की है। मृतक की पहचान दाउदनगर शहर के वार्ड-1 अमृत बिगहा निवासी सूर्यनाथ पासवान के रूप में हुई।  बताया जाता है कि सूर्यनाथ शुक्रवार को अहले सुबह अपने घर से मॉर्निंग वॉक करने खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से ही पासवान चौक के पास घात लगाए बैठे बाइक सवार तीन अपराधियों ने सूर्यनाथ पर गोली बरसाना शुरू कर दिया। वह बचने के लिए अमृत बिगहा की ओर भागने लगा लेकिन अपराधियों ने खदेड़कर उन्हें गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।  सूर्यनाथ के पेट, सिर और हाथ में अपराधियों ने गोली मारी।

विज्ञापन


वारदात के बाद बारुण की ओर भागे अपराधी
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक को वापस घुमाकर बारुण की ओर भाग निकले।  इधर, घटना के बाद हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, सब इंस्पेक्टर ललन प्रसाद यादव ने सदल-बल मौके पर पहुंच कर घटना की विस्तार से जानकारी ली।
 

विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
गोली का एक खोखा और एक पिलेट जब्त किया गया है
पुलिस ने छानबीन के दौरान घटनास्थल से गोली का एक खोखा और एक पिलेट जब्त किया गया है। संवाद प्रेषण तक मृतक का शव घटनास्थल पर ही है। स्थानीय लोगों ने दाउदनगर-बारूण रोड को जाम दिया। गुस्साए लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। उनका कहना है कि दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई और अब तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। दाउदनगर के एसडीपीओ कुमार ऋषि राज ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने एवं परिजनों का फर्द बयान की प्रतीक्षा की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें