फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी भी शादी होती है : दो बार तारीख पड़ी तो परिजनों की हुई मौत, तोड़ दी गई तो भागकर हुए एक-दूजे के

Fri, 03 Feb 2023 04:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

अब तक आपने शादी विवाह को लेकर कई तरह की कहानियां आपने सुने होंगे लेकिन भागलपुर में हुए एक अनोखी शादी की आज ख़ास चर्चा है। लेकिन ख़ास बात यह है कि परिजनों के द्वारा एक साल पहले से तय किए जाने के बाद भी दोनों के परिजन नाखुश हैं।
विज्ञापन
ऐसी भी शादी होती है : दो बार तारीख पड़ी तो परिजनों की हुई मौत, तोड़ दी गई तो भागकर हुए एक-दूजे के - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब तक आपने शादी विवाह को लेकर कई तरह की कहानियां आपने सुने होंगे लेकिन भागलपुर में हुए एक अनोखी शादी की आज ख़ास चर्चा है। दरअसल खंजरपुर निवासी बच्चू तांती के पुत्र नवल किशोर और वाराणसी के सरयुग प्रसाद की पुत्री मनीषा कुमारी ने मंदिर में शादी कर एक बंधन में बंध गए है। लेकिन ख़ास बात यह है कि यह शादी पहले से तय होने के बाद भी परिजन नाखुश हैं। 

विज्ञापन


एक वर्ष पूर्व से तय थी शादी 
नवल किशोर और मनीषा  का एक वर्ष पूर्व ही विवाह तय हुआ था। वहीं लड़की वालों में किसी सदस्य के आकस्मिक निधन के कारण विवाह की बढ़ा दी गई। वहीं विवाह की दूसरी तिथि आने पर लड़कीवालों के परिजन की मौत हो गई जिसके कारण दोनों परिवार एक होने से रह गए। अब दोनों के परिवार वाले इस बंधन को अशुभ मानते हुए विवाह को ही रद्द कर दिया। 

बाईक से दुल्हनिया को वाराणसी से ले आए 
एक वर्ष से नवल किशोर और मनीषा एक दूसरे से मोबाईल और सोशल मीडिया पर बात करते रहे। परिवार में हो रहे समस्या के बावजूद एक दूसरे के साथ एक होने का निश्चय किया। वहीं नवल मनीषा के घर वाराणसी अनोखेअंदाज में मिलों बाईक चलाकर पहुंचे और शादी के जोड़े में मनीषा को बाईक बैठाकर शुक्रवार को जिले के खंजरपुर स्थित एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के तहत् दोनों ने विवाह सम्पन्न करा लिया। इधर दोनों के विवाह से लड़की पक्ष और लड़केवाले दोनों नाखुश हैं। जबकि दोनों पति पत्नी एक दूसरे के साथ काफ़ी खुश हैं। और परिवार से अलग रहने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें