फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और 'स्पेशल 26': नकली इनकम टैक्स टीम ने की छापेमारी, 25 लाख कैश और लाखों के जेवर ले उड़ी 

Tue, 01 Feb 2022 10:37 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के लखीसराय में बालू ठेकेदार के घर पर पांच पुरुष व दो महिलाएं दाखिल हुए। उन्होंने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26 जैसा वाकया बिहार के लखीसराय में देखने को मिला। जहां नकली इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की और 25 लाख रुपये व लाखों के जेवर लूट कर चले गए। नकली इनकम टैक्स टीम की छापेमारी एक बालू ठेकेदार के घर पर हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


स्कार्पियो से आई थी नकली टीम 
पुलिस ने बताया कि घटना कबैया थाना क्षेत्र के पंजाब नेशन बैंक वाली गली की है। इस गली में बालू ठेकेदार संजय कुमार सिंह का घर है। उनके घर पर कुछ लोग सोमवार की दोपहर को पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे सभी इनकम टैक्स के अधिकारी हैं। बताया जा रहा है कि सभी स्कार्पियो गाड़ी से पहुंचे थे। टीम में पांच पुरुष व दो महिलाएं शामिल थीं। घर पहुंचते ही सभी ने जांच शुरू कर दी। घर वालों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने इनकम टैक्स से होने की बात कही। इसके बाद अलमारी की चाबी लेकर उसमें रखा कैश व आभूषण लेकर फरार हो गए। 

सीसीटीवी में कैद हुई घटना 
संजय कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद तुरंत पुलिस टीम पीड़ित के घर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से गाड़ी का नंबर पता लगाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें