Eid Ul Fitr : सभी लोग प्रेम के साथ इस पर्व को मनाते हैं। आपस में प्रेम और भाईचारा का भाव बना रहना चाहिये। सभी लोग प्रेम एवं भाईचारा के साथ ईद मनायें। समाज के हर तबके के उत्थान के लिए हम काम करते हैं।
पटना के गांधी मैदान में शनिवार सुबह ईद की नमाद अदा की गई। इस दौरान करीब 40 हजार लोगों ने नमाज पढ़ा। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस दौरान बच्चे, जवान और बुजुर्ग सभी नजर आए। CM नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचे। उन्होंने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी और इमाम इदैन हजरत मौलाना महसूद अहमद कादरी नदवी से मुलाकात कर उनसे मोसाफा किया। इससे पहले पूर्व इदैन कमिटी के सदर महमूद आलम ने CM नीतीश कुमार को गुलदस्ता भेंटकर एवं साफा पेश किया।CM नीतीश कुमार ने तमाम नमाजियों सहित मुस्लिम भाई-बहनों एवं बिहारवासियों तथा देशवासियों को ईद की मुबारकबाद एवं बधाई दी। इस अवसर पर CM ने लोगों से गले मिलकर, हाथ मिलाकर उन्हेें ईंद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सुरक्षा के काफी पुख्ता इंतजाम थे।
विज्ञापन
2006 से ही ईद के मौके पर हम यहां आते रहे हैं
मीडिया से बाचतीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ईद के अवसर पर मैं सभी को मुबारकबाद देता हूं। वर्ष 2006 से ही ईद के मौके पर हम यहां आते रहे हैं। पिछले दो वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना के कारण इसका आयोजन नहीं हो पाया था। ईद के मौके पर यहां आकर मुझे खुशी होती है। यहां अच्छा माहौल है।
गांधी मैदान में ईद की नमाज अदा करने आए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
CM बोले- आपस में प्रेम और भाईचारा का भाव बना रहे
रमजान के इस पवित्र महीने में लोग एक माह तक रोजा रखते हैं। इस दौरान हम अनेक जगहों पर जाते हैं। सभी लोग प्रेम के साथ इस पर्व को मनाते हैं। आपस में प्रेम और भाईचारा का भाव बना रहना चाहिये। सभी लोग प्रेम एवं भाईचारा के साथ ईद मनायें। समाज के हर तबके के उत्थान के लिए हम काम करते हैं। चाहे किसी भी धर्म के माननेवाले हों, सबका सम्मान करते हैं, सबकी इज्जत करते हैं। आपस में प्रेम और भाईचारा का भाव बना रहे, इसके लिए जो संभव हो प्रयास करते हैं। ईद के अवसर पर हमारी सभी को शुभकामनाएं हैं।
जदयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने सीएम नीतीश का स्वागत किया।
- फोटो : अमर उजाला
CM ने राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की दुआ की
CM नीतीश ने सुल्तानगंज स्थित इदारा-ए-शरिया पहुंचकर वहां के सदस्य डॉ. फरीद अमानुल्लाह एवं पूर्व विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी से मुलाकात कर ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इदारा-ए-शरिया के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और राज्य की तरक्की के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उन्हें आभार पत्र भी सौंपा। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री मित्तन घाट, पटना सिटी स्थित खानकाह - ए - मुनएमिया पहुंचकर वहां के सज्जादा नशीं सैयद शाह शमीमुद्दीन अहमद मुनअमी के साथ मिलकर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की दुआ की। साथ ही वहां मौजूद लोगों को ईद की बधाई एवं शुभकामनायें दीं। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री तकिया शरीफ, मित्तन घाट, पटना सिटी स्थित खानकाह बारगाहे इश्क पहुंचकर वहां के सज्जादा नशीं आमिर शाहिद सहित अन्य लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ईद की बधाई एवं शुभकामनायएं दीं
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री एक्जिविशन रोड स्थित डॉ. अहमद अब्दुल हई के आवास, आशियाना दीघा रोड स्थित डॉ. मो. ग्यासुद्दीन रई साहब के आवास, आशियाना - दीघा रोड स्थित सांसद अहमद अशफाक करीम के आवास एवं दानापुर छावनी स्थित हाजी मोहम्मद इलियास उर्फ सोनू बाबू के आवास पर जाकर ईद की बधाई एवं शुभकामनायएं दीं। ईद-उल-फितर के अवसर पर विभिन्न जगहों के भ्रमण के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क सह जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, पटना के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह एवं पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।