फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : मुजफ्फरपुर में हादसा, 2 युवक की मौत; गाड़ी सर्विसिंग कराने जा रहे दोनों, स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

Fri, 21 Apr 2023 07:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों ऑटो सर्विसिंग करवाने जा रहे थे, इसी दौरान पारू थाना इलाके के गरीबा गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अखिलेश और वकील की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों ऑटो सर्विसिंग करवाने जा रहे थे, इसी दौरान पारू थाना इलाके के गरीबा गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक की मौत पर की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में इलाज के दौरान दूसरे युवक की भी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। लोग मुआवजा की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन


स्कॉर्पियो चालक की भी हालत गंभीर 
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। पुलिस ने पीड़ित परिवार को मुआवजे का आश्वासन दिया। थानेदार पुरषोत्तम यादव के अनुसार, सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक (स्कॉर्पियो चालक हजरत जलाल) की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। स्कॉर्पियो और ऑटो को जब्त कर लिया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। मरने वालों की पहचान पारू थाना के मंसूरपुर कोठा निवासी अखिलेश कुमार राय व दोस्त वकील राय के रूप में हुई है।
 

विज्ञापन

सड़क पर लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
ऑटो खरीदकर लाया था, सर्विसिंग कराने जा रहा था
परिजनों का कहना है कि अखिलेश सेकेंड हैंड ऑटो खरीदकर लाया था। उसी की सर्विसिंग कराने वकील के साथ चौक पर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। ऑटो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से और परिवार को मुआवजा दिलवाए। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें