फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बांका में संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे

Sun, 02 Apr 2023 05:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

बांका सदर थाना क्षेत्र में जगतपुर स्थित रेलवे ट्रैक के पास रविवार को पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। युवक बीती रात को मेला देखने के लिए घर से निकला था। लोग दबी जुबान में युवक की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की आशंका जता रहे हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
हत्या करने के लगाए जा रहे कयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बांका सदर थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक का पेड़ पर फंदे से शव लटका मिला। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक बीती रात को मेला देखने के लिए घर से निकला था। घटना जगतपुर स्थित रेलवे ट्रैक के पास की है। मृतक की पहचान बांका के विजयनगर निवासी शिवम पोद्दार (18) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शिवम घर से दो सौ रुपये लेकर मेला देखने जाने के लिए बीती रात ही निकला था। उसके देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन भी की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं, रविवार को ट्रेन से बांका आ रहे कुछ लोगों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। इससे शिवम का शव पेड़ से लटके होने की पहचान हुई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों के साथ ही बांका पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया है।

लोग दबी जुबान में उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने को लेकर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जता रहे हैं। वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। बांका थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें