फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: बूढ़ी गंडक नदी के पुल निर्माण स्थल से मिला किशोरी का शव, कुछ कर्मी गायब; दुष्कर्म और हत्या की आशंका

Mon, 16 Sep 2024 09:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: एएसपी संजय पांडे ने बताया कि किशोरी मानसिक रूप से बीमार थी और रात को घर से निकल गई थी। सीसीटीवी फुटेज में उसे नदी की ओर जाते हुए देखा गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और पुल निर्माण से जुड़े कर्मियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मामले की छानबीन करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थानाक्षेत्र के एक गांव से रविवार रात को घर से निकली मानसिक रूप से बीमार किशोरी का शव सोमवार शाम को खानपुर थानाक्षेत्र के शोभन गांव के पास बूढी गंडक नदी में मिला। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों और पुल निर्माण स्थल पर काम कर रहे कर्मियों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब दो बजे किशोरी अपने घर से निकली थी। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण उसका परिवार उसकी खोजबीन में जुटा था, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह लोगों ने किशोरी का शव नदी में देखा। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण कार्य स्थल पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया।
 
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुल निर्माण स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रात के करीब तीन बजे किशोरी को नदी की ओर जाते हुए देखा गया है। उनको शक है कि पुल निर्माण में लगे कंपनी के कर्मियों ने किशोरी के साथ कुछ गलत किया और फिर उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

घटनास्थल पर मामले की छानबीन करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुल निर्माण कार्य स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच शुरू की। पुलिस को इस दौरान कुछ अहम सुराग मिले हैं और पुल निगम के कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। इस बीच कुछ कर्मी के गायब होने की जानकारी भी मिली है।
 
एएसपी संजय पांडे ने बताया कि किशोरी मानसिक रूप से बीमार थी और रात को घर से निकल गई थी। सीसीटीवी फुटेज में उसे नदी की ओर जाते हुए देखा गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और पुल निर्माण से जुड़े कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें