फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: सोए अवस्था में दुकानदार के पिता को मारी गोली, दुकान खोलकर सामान न देने पर की हत्या

Mon, 16 Sep 2024 01:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur Crime: दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के पीछे खैनी विवाद बताया जा रहा है। लिखित तौर पर आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक बैजनाथ मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में दुकान खोलकर खैनी न देने को लेकर हुए विवाद के बाद बदमाशों ने सोए अवस्था में दुकानदार के बुजुर्ग पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना दलसिंहसराय थानाक्षेत्र के भटगामा गांव में रविवार रात को घटी। मृतक की पहचान गांव के बैजनाथ मिश्र (70) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन

 
‘गोली मारने से पूर्व दबंगों ने की थी मारपीट’
मृतक के बेटे हेमंत मिश्र ने बताया कि रात करीब 11 उनके पड़ोसी लाल झा, शिवम महतो और राजगीर पासवान उनके घर पर आए। फिर दुकान खोलकर खैनी देने को कहा। जब उन्होंने कहा कि रात के 11 बज रहे हैं, अब दुकान नहीं खोलेंगे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। फिर तीनों वहां से चले गए। उन्होंने बताया कि फिर करीब 10-15 मिनट बाद तीनों वापस लौटे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने में उनके भाई यशवंत झा भी जख्मी हो गए। फिर लोगों की भीड़ जुटी तो बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया गया। उसके बाद उन्होंने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर अपना उपचार भी कराया और वापस घर लौट आए।
 
‘रात करीब दो बजे सुनाई पड़ी गोली की आवाज’
हेमंत मिश्रा ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद उपचार करा कर जब वह दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल से वापस लौटे तो खाना खाने के बाद घर के अंदर सोने चले गए। उनके बुजुर्ग पिता बैजनाथ मिश्र घर के दरवाजे पर सोए हुए थे। इसी दौरान रात के करीब दो बजे गोली की आवाज सुनाई पड़ी। जब वह परिवार के लोगों के साथ घर से बाहर निकले तो देखा कि उनके पिता खून से लथपथ मरे पड़े हुए हैं। बुजुर्ग को कनपटी में गोली लगी है।
विज्ञापन

 
इस दौरान उन्होंने बगलगीर लाला झा, शिवम महतो और राजगीर को भागते हुए देखा। इसके बाद मामले की जानकारी दलसिंहसराय पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद दलसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
 
दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के पीछे खैनी विवाद बताया जा रहा है। अभी परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल गए हैं। लिखित तौर पर आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें