फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: डीजे लदे पिकअप और ट्रक में भीषण टक्कर, आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत, खलासी भी झुलसा

Sun, 10 Mar 2024 07:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga Hindi News: सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि भालपट्टी इलाके में एक डीजे लदे पिकअप ने ट्रक में टक्कर मार दी है। इससे ट्रक में आग लग जाने चालक की मौत मौके पर ही हो गई है। जबकि खलासी झुलस गया, जिसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल खलासी रंजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा के भालपट्टी थाना क्षेत्र में दरभंगा-मधुबनी एनएच 57 पर डीजे लदी तेज रफ्तार पिकअप ने सामने आ रहे ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकपक की जोरदार टक्कर से ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। इसके बाद देखते ही देखते ट्रक आग के शोले में बदल गया। आग की चपेट में आने से ट्रक का चालक जिंदा जल गया। जबकि ट्रक में फंसे खलासी को बाहर निकाले तक वह काफी झुलस चुका था। फौरन स्थानीय लोगों ने उसे भालपट्टी थाना पुलिस की मदद से डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।

विज्ञापन



 
जानकारी के अनुसार, मधुबनी की तरफ से डीजे लदी पिकअप गाड़ी दरभंगा की तरफ से जा रहे ट्रक से अचानक टकरा गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार हुई कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। इस दौरान ट्रक में लगी आग से चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से झुलस गया। घायल खलासी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। खलासी की पहचान उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी रंजीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं, चालक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस घटना को लेकर सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि भालपट्टी इलाके में एक डीजे लदे पिकअप ने ट्रक में टक्कर मार दी है। इससे ट्रक में आग लग जाने चालक की मौत मौके पर ही हो गई है। जबकि खलासी झुलस गया, जिसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें