फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जयनगर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से धुंआ निकलता देख यात्रियों में मचा हड़कंप, सही कर रवाना हुई ट्रेन

Sat, 09 Mar 2024 07:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

जयनगर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से धुंआ निकलता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेलकर्मियों ने दुरुस्त करने के बाद ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन
ट्रेन से निकला धुंआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में जयनगर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में काकरघाटी स्टेशन के पास ट्रेन के एक बोगी के ब्रेक से धुआं निकलते देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, चालक की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद स्टेशन मास्टर ने कहा, ये कोई बड़ी बात नहीं है। अब हाई स्पीड ट्रेन होने की वजह से अचानक से ब्रेक लगाने के कारण धुंआ निकला है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दरभंगा और सकरी जंक्शन के बीच दानापुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन काकरघाटी स्टेशन से खुलने के बाद कुछ दूर निकलने के बाद ब्रेक शू से चिंगारी और धुआं निकलने लगा। यात्रियों ने देखकर हल्ला किया तो चालक ने ट्रेन को रोक दिया, जिसके बाद वहां मौजूद रेलकर्मियों ने काबू पाया। इस ट्रेन को तारसराय स्टेशन से पहले रोक दिया गया। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में थोड़ी अफ़रा-तफ़री हुई पर रेलकर्मियों द्वारा गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया और यात्रियों को रेल पुलिस द्वारा ट्रेन में ही बैठे रहने को कहा गया। काफी देर रुकने के बाद ट्रेन आगे बढ़ते हुए पटना के लिए रवाना कर दिया गया।

वहीं, इस संबंध में पूछने पर दरभंगा जंक्शन के स्टेशन मास्टर मनोज कुमार कहा कि अब ट्रेनों की स्पीड हाई हो गई है। काकरघाटी स्टेशन के पास लाइन क्लियर नहीं होने की वजह से अचानक गाड़ी को रोकना पड़ा, जिस कारण पहिए से घर्षण के कारण धुंआ निकला। ट्रेन में अगलगी की कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें