फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darbhanga News: चार दिन से गायब युवक का शव कचरे के ढेर से बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Sat, 09 Mar 2024 01:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

बिहार के दरभंगा जिले में चार दिन से गायब युवक का शव कचरे के ढेर से बरामद हुआ है। वहीं, मृतक युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मृतक युवक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दोनार स्थित मस्जिद के पास नाले से एक युवक का शव बरामद हुआ है। गायब युवक की पहचान भठियारिसराय मोहल्ला निवासी अर्जुन मंडल के पुत्र विक्की मंडल 27 के रूप में की गई है। परिजनों और स्थानीय लोगों की सूचना देने के बावजूद लहेरियासराय थाना की पुलिस को घटना स्थल पर पहुंचने में करीब छह घंटे लगने से स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्रवाई के प्रति गुस्से का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लहेरियासराय थाना क्षेत्र भठियारिसराय मोहल्ला निवासी अर्जुन मंडल का पुत्र विक्की मंडल पिछले मंगलवार से ही लापता था। मृतक की मां रंजू देवी ने बताया कि विक्की मंगलवार शाम 500 रुपये लेकर घर से निकला, फिर वापस नहीं लौटा तो परिवार वाले काफी खोजबीन करने में लगे थे। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। विक्की का शव दरभंगा समस्तीपुर रेलवे लाइन के किनारे नाले में कचरे की ढेर के नीचे एक युवक का शव दिखाई पड़ते लोगों की भीड़ इक्कठा हो गया। स्थानीय लोगों ने कहा तो हम लोग भी देखने आए तो यहां विक्की का शव बरामद हुआ है। बताया जाता है कि मृतक का पिता अर्जुन मंडल बेंगलुरु में रहकर मजदूरी करता है।

विक्की का शव जिस स्थान पर मिला है, वह मुख्य रेलवे लाइन के किनारे का भीड़भाड़ वाला इलाका है। जहां हमेशा लोग आते-जाते रहते हैं। लेकिन किसी की नजर नहीं पड़ने से लोगों का कहना है कि कहीं अन्यत्र विक्की की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। घटना स्थल पर लहेरियासराय थाना की पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें